Saturday, May 9, 2026
Homeबॉलीवुडहुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या क्यों हुई, आधी रात को...

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या क्यों हुई, आधी रात को आखिर क्या हुआ था? जानिए वारदात की पूरी कहानी


Last Updated:

Huma Qureshi News: दिल्ली में आधी रात को हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई. बताया गया कि निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की जान गई है. फिलहाल, पुलिस…और पढ़ें

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या क्यों हुई, आधी रात को क्या हुआ था? जानिए सबदिल्ली में हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का कत्ल.
Huma Qureshi Cousin Brother Murdered: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को रक्षाबंधन से ठीक पहले बड़ा दर्द मिला है. हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या हो गई. जब गुरुवार की रात को दिल्ली सोने जा रही थी, तब निजामुद्दीन का इलाका मर्डर से दहल गया. आनन-फानन में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हुमा कुरैशी के जिस चचेरे भाई की हत्या हुई है, उसका नाम आसिफ कुरैशी था. यह निजामुद्दीन भोगल जंगपुरा की वारदात है. आसिफ कुरैशी की हत्या से कुरैशी परिवार में गम का माहौल है. हुमा कुरैशी के पिता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब सवाल है कि आखिर हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या क्यों हुई? आखिर आधी रात को निजामुद्दीन के इलाके में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था?

दरअसल, निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हुई. यह घटना गुरुवार देर रात की है. बताया गया कि पार्किंग विवाद में हुमा कुरैशी के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या हुई. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.इसके बाद आसिफ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कैसे हुई पूरी वारदात

मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. मृतक आसिफ कुरैसी की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से आरोपियों का झगड़ा हुआ था. मेरे पति जब गुरुवार रात को काम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी. जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलोज करना शुरू कर दिया. बात इतनी बिगड़ गई कि किसी ने तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी.

हुमा कुरैशी के पिता ने क्या कहा?

वहीं, हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने कहा कि मैं घर पर सो रहा था. मुझे फोन आया कि आसिफ की हत्या हो गई है. स्कूटर हटाने के लिए आसिफ ने कहा था. इस पर लड़ाई हुई. वो दो लोग थे. जिन्होंने मिलकर आसिफ पर हमला कर दिया. सलीम कुरैशी ने बताया कि आसिफ की उम्र 42 साल थी और वह रेस्टोरेंट में चिकेन सप्लाई करता था. आसिफ की दो बीवी है. उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल, आसिफ के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है. इसके बाद साफ हो जाएगा कि आखिर किस चीज से उसकी हत्या की गई है.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्याकांड में शामिल 2 लोगों को अरेस्ट किया है. आरोपी दोनों भाई हैं. उनके नाम हैं गौतम और उज्ज्वल. पुलिस पता लग रही है कि क्या झगड़ा पार्किंग को लेकर ही हुआ था या उनके बीच कोई पुरानी रंजिश भी थी. वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. फिलहाल, इलाके में पुलिस की तैनाती है. अभी तक इस हत्याकांड पर हुमा कुरैशी का बयान नहीं आया है. हुमा कुरैशी और चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का घर आसपास में ही है.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homeentertainment

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या क्यों हुई, आधी रात को क्या हुआ था? जानिए सब



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments