Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में सड़क हादसा, खगड़िया के युवक की मौत: NH 31...

भागलपुर में सड़क हादसा, खगड़िया के युवक की मौत: NH 31 पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर – Khagaria News



भागलपुर जिले के NH31 टोल प्लाजा नवगछिया के समीप एक सड़क हादसे में खगड़िया जिले के 27 वर्षीय निलेश कुमार की मौत हो गई है। निलेश परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिणमार में शिक्षक संतोष कुमार के पुत्र थे।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निलेश अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निलेश सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उनके घर में मातम छा गया। परिवार और गांव के लोग घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक युवक शादीशुदा था। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लगार निवासी निलेश के परिवार में यह घटना बड़ा सदमा लेकर आई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments