महिला को NMCH में एडमिट कराने ले जाते लोग।
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना, गायघाट पुल के पिलर नंबर 46 के पास की है।
.
आसपास के लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। महिला की पहचान बोरिंग रोड के शिवपुरी मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिलर नंबर 46 के पास महिला ने लगाई छलांग।
पारिवारिक विवाद का मामला : पुलिस
आलमगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला का इलाज जारी है। उनका बयान स्वस्थ्य होने के बाद दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच करेगी।

