Last Updated:
Top Actress Want Her Blouse Tight: 21 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसे रिलीज से पहले लोग बकवास बता रहे थे. इतना ही नहीं 4 दिन कमाई के लिए भी ये फिल्म तरसी रही थी. लेकिन बाद में 175 दिन तक सिनेमाघरों म…और पढ़ें
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन की फिल्में ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद, लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं. फिर साल 2003 में उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसके बाद उनका करियर फिर से फिर से पटरी पर आ गया. इस फिल्म के एक रोमांटिक सीन के लिए लीड एक्ट्रेस ने खास तरह की डिमांड रखी थी. जानें क्या है पूरा मामला.

साल 2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बागबान’ को लोग शायद ही कभी भुला पाएंगे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए हेमा मालिनी ने मेकर्स के सामने एक ऐसी शर्त रखी थी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान था. (फोटो साभार: IMDB)

इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था. ‘नसीब’ और ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसी शानदार फिल्मों के बाद इस फिल्म में भी इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.(फोटो साभार: IMDB)

साल 2003 में आई बागबान में अमिताभ और हेमा मालिनी के अलावा सलमान खान जैसे बड़े स्टार भी नजर आए थे, लेकिन अमिताभ और हेमा की जोड़ी के आगे इस फिल्म में हर कोई पानी भरता नजर आया. फिल्म सुपरहिट रही और बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई की.(फोटो साभार: IMDB)

22 साल पहले आई ‘बागबान’ की रिलीज के वक्त अमिताभ 61 साल के थे और हेमा मालिनी 55 साल की. लेकिन उस वक्त भी उम्र महज एक नंबर बनकर रह गई थीं. उम्रदराज पति-पत्नी के किरदार में भी उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया था. (फोटो साभार: IMDB)

महज 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की बंपर कमाई की थी. फिल्म ‘बागबान’ विकिपीडिया के आंकड़ों के मुताबिक उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी.(फोटो साभार: IMDB)

फिल्म के डायरेक्टर रवि चोपड़ा की बीवी रेनू चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया था. रेनू ने बताया कि फिल्म में एक सीन था, जिसमें अमिताभ बच्चन पीछे से हेमा मालिनी के ब्लाउज का हुक लगा रहे हैं.’रेनू ने अपनी बातचीत में बताया, ‘हेमा ने मुझसे कहा था कि उनका ब्लाउज थोड़ा टाइट रखूं . उनका ‘ये टच मुझे वैसा लुक देगा जो मैं चाहती हूं, मुझे लगेगा कि उन्होंने मुझे टच किया है.(फोटो साभार: IMDB)’

रेणु चोपड़ा ने अपनी बातचीत में आगे बताया, ‘बागबान तकरीबन पूरी तैयार हो चुकी थी, लेकिन कोई भी डिस्ट्रिब्यूटर फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था. सभी ने कहा कि ये बहुत ही आउटडेटेड फिल्म है. लेकिन बाद में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो कमाई से तहलका मचा दिया था. (फोटो साभार: IMDB)

