Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तान9 महीने के मासूम को उठा ले गया कुत्ता: बचाने आई...

9 महीने के मासूम को उठा ले गया कुत्ता: बचाने आई 3 साल की बहन की आंख को नोच लिया, दोनों के 10 टांके – Alwar News


अलवर के कोटकासिम के जोड़िया गांव में कमरे में सो रहे 9 महीने के मासूम को पागल कुत्ता उठा ले गया। बगल में सो रही 3 साल की बहन ने देखा और कुत्ते से छुड़ाने आई तो कुत्ते ने उसकी आंख को नोंच लिया। जिसकी हालत नाजुक है। उसकी आंख का इलाज जयपुर ही संभव है। दोन

.

कोटकासिम थाना क्षेत्र के जोड़ियां गांव में निर्माणाधीन मकान पर उत्तरप्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करते हैं। वहीं पर उनका निवास है। सोमवार दोपहर बाद उनका 9 महीने का बेटा मेहान कमरे में सो रहा था। बगल में 3 साल की बेटी भी थी। तभी पागल कुत्ता कमरे में आकर 9 महीने के बेटे को घसीटते हुआ कमरे से बाहर ले जाने लगा। उसी सयम 3 साल की बेटी चंचल ने देखा तो वह चिल्लाते हुए कुत्ते की तरफ दौड़ी। तब कुत्ते ने 9 महीने के बेटे को छोड़ बेटी पर हमला किया। उसे चेहरे व आंख को नोंच लिया। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों बच्चों को कुत्ते से छुड़ाया। बालिका की आंख में अधिक चोट है। उसकी रोशनी आएगी या नहीं। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिसका जयपुर में इलाज होगा।

इन दोनों मासूम भाई बहनों को कुत्ते ने नोंच डाला। जिनके 10 टांके आए हैं।

दोनों के 10 टांके आए

दोनों बहन-भाई को कुत्ते ने नोंच लिया। मुंह व सिर पर करीब 10 टांके आए हैं। लहुलूहान हालत में कोटकासिम अस्पताल लाए। उसके बाद रात को जिला अस्पताल लेकर आया गया। अब बेटी को जयपुर रैफर किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments