Last Updated:
70 के दशक की बेहद खूबसूरत हसीना, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया. एक बार तो उन्होंने डायरेक्टर को 6 महीने का लंबा इंतजार करवाया और खुद बॉयफ्रेंड संग फुर्र हो गई थीं. जबकि डायरेक्टर भी उनका इंतजार करते रहे.
वो हसीना, जिसपर डायरेक्टर को विश्वास था. सुपरहिट फिल्म का रोल वह सिर्फ उसी हसीना को देना चाहते थे. मगर उस एक्ट्रेस के चक्कर में डायरेक्टर मनमोहन देसाई को 6 महीने का इंतजार करना पड़ा. वह एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात समंदर पार छुट्टियां मनाने चली गई थी.

दरअसल मनमोहन देसाई एक ऐसी फिल्म बना रहे थे जहां उन्हें मजबूत अदाकारा की तलाश थी. वह उन्हें एक ऐसे किरदार के लिए कास्ट करना चहाते थे जो विदेश से पढ़ी-लिखी है, बहुत मॉर्डन है और स्टाइलिश है. अब ऐसे किरदार के लिए मनमोहन देसाई सिर्फ उसी एक्ट्रेस को लेना चाहते थे जिसके चक्कर में उन्हें कई महीनों का इंतजार करना पड़ा.

ये कोई और नहीं बल्कि 70 के दशक की सफल और चार्मिंग एक्ट्रेस परवीन बॉबी थीं. जो गुजरात की रहने वाली थीं. कहते हैं कि 70s में उन्होंने अपने स्टाइलिश और मॉर्डन अंदाज से हर किसी को मोह लिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

परवीन बॉबी ने करियर की शुरुआत साल 1973 में चरित्र से की जिसमें उनके साथ क्रिकेटर सलीम दुर्रानी नजर आए. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई मगर परवीन के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे हमेशा हमेशा के लिए खुल गए.

परवीन बॉबी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया अमिताभ बच्चन के साथ. दोनों ने दीवार जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया. उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस ने उन्हें खूब फेम दिलवाया. आगे चलकर उन्होंने बिग बी के साथ कई फिल्में कीं और वह हिट रहीं.

आगे चलकर परवीन बॉबी ने अमर अकबर एंथनी, काला पत्थर, नमक हलाल, काला सोना और चांदी सोना जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी एक्टिंग, डांस के साथ साथ लोगों को उनका ग्लैमरस अंदाज खूब अट्रैक्ट करता था.

परवीन बॉबी ने करियर में बोल्ड और मॉर्डन इमेज से भी हर किसी को इंप्रेस किया था. तभी तो उन्हें कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स को महीनों का इंतजार करना पड़ता था. सब खुशी खुशी परवीन का इंतजार करते भी थे.

इसी तरह अमिताभ बच्चन-शशि कपूर की फिल्म सुहाग भी ऐसी ही फिल्म थी जिसमें परवीन बॉबी को कास्ट करने के लिए डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने 6 महीने का इंतजार किया था.

सुहाग फिल्म का मुहूर्त 1976 में हो चुका था. इससे पहले इमरजेंसी के चलते भी फिल्म को देरी का सामना करना पड़ा था. इस फिल्म के लिए मेकर्स ने लंदन से लेकर सिंगापुर जैसी फिल्मों में शूटिंग की.

परवीन बॉबी उस समय एक्टर कबीर बेदी को डेट कर रही थीं. दोनों ने अचानक लंदन में छुट्टियां मनाने का फैसला लिया. ये देखकर मनमोहन देसाई भी चौंक गए. जहां एक तरफ फिल्म की सारी तैयारी हो गई थी वहां परवीन ने मेकर्स को इंतजार करवाया.

एक मौका तो ऐसा आया कि मेकर्स सिमी ग्रेवाल को कास्ट करने का मन बना रहे थे. लेकिन मनमोहन देसाई ने भी परवीन बॉबी को कास्ट करने का ठान लिया था. बस इस तरह देसाई ने 6 महीने का इंतजार किया.

जब परवीन बॉबी मुंबई लौटी और देखा कि देसाई महीनों बाद भी उनका इंतजार ही कर रहे हैं तो वह चौंक गईं. उन्होंने आने के बाद अपना हिस्से का काम कया. कहीं न कहीं एक्ट्रेस को ऐसा लग रहा था कि अब तक उनके हाथ से ये रोल चला गया होगा. लेकिन देसाई ने ऐसा नहीं किया.

आखिरकार साल 1979 में सुहाग फिल्म रिलीज हुई. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. फिल्म की एक्टिंग, संगीत और स्टारकास्ट की जोड़ी और एक्टिंग सबकुछ खूब पसंद आया.

