Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश2 से 5 बजे तक ही होगा फसल का सौदा: शिवपुरी...

2 से 5 बजे तक ही होगा फसल का सौदा: शिवपुरी में किसान संघ की बैठक; बीज, खाद, दवा और ड्रिप सिस्टम पर चर्चा – Shivpuri News


शिवपुरी जिले में टमाटर और शिमला मिर्च की बढ़ती खेती के बीच किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए शिवपुरी के होटल ग्रीन व्यू में प्रगतिशील युवा किसान संघ की एक बैठक आयोजित की गई।

.

इसमें लगभग दो सौ किसान शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। युवा किसान रवि रावत ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। संगठन के संस्थापक निवेश जाट ने किसानों को एकजुटता और अनुभव साझा करने के महत्व के बारे में बताया।

बैठक में फसल की बिक्री, बीज, खाद, दवा और ड्रिप सिस्टम की गुणवत्ता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब से फसल का सौदा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही किया जाएगा और किसानों से अधिक माल भर्ती नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, संगठन को जल्द ही विधिवत पंजीकृत कराकर किसानों के हितों में आवाज उठाने पर भी सहमति बनी।किसानों ने बिजली आपूर्ति की समस्या पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि समय पर बिल भुगतान के बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिलती।

रात में बिजली देर से आती है और फॉल्ट होने पर लाइन की मरम्मत में अगले दिन तक देरी होती है। किसानों ने अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान करने और आवश्यकता पड़ने पर बड़े आंदोलन करने पर भी विचार करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में निवेश जाट, रिंकू रघुवंशी, संदीप जाट, धर्मेंद्र रावत, जयपाल जाट, इंदर रावत, नवीन जाट, हरजिंद्र सिंह और विनोद जाटव सहित कई अन्य लोगों ने भी किसानों को संबोधित किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments