Tuesday, June 23, 2026
Homeदेश19 साल बाद दोहराया हनीमून मर्डर! राजा रघुवंशी से पहले मुन्‍नार कांड...

19 साल बाद दोहराया हनीमून मर्डर! राजा रघुवंशी से पहले मुन्‍नार कांड याद है ना?


Last Updated:

Sonam Raja Raghuvanshi murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या में पत्नी सोनम पर प्रेमी संग साजिश का आरोप है. साल 2006 में केरल के मुन्‍नार में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। तब हनीमून पर एक महिला …और पढ़ें

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड ने देश को हिला दिया है. (File Photo)

हाइलाइट्स

  • पत्नी सोनम पर इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप.
  • 19 साल पुराने मुन्‍नार केस की तरह हनीमून पर हत्या की साजिश.
  • पत्‍नी ने ब्‍वॉयफ्रेंड संग हनीमून पर पति को उतारा मौत के घाट.

नई दिल्‍ली. इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्‍या का मामला इस वक्‍त चर्चा में है. पत्‍नी सोनम रघुवंशी पर अपने ब्‍वॉयफ्रेंड और कुछ अन्‍य दोस्‍तों संग मिलकर इस वारदात को अंजाम देने के संगीन आरोप हैं. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. हनीमून पर ब्‍वॉयफ्रेंड संग पत्‍नी की हत्‍या का यह पहला मामला नहीं है. आज से ठीक 19 साल पहले दक्षिण भारत के केरल में मशहूर हनीमून स्‍पॉट मुन्‍नार में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. तब एक ऑटो ड्राइवर की सूझबूझ से पत्‍नी का झूठ वारदात के दिन ही पकड़ा गया था.

साल 2006 में चेन्नई के पम्मल के रहने वाले 30 वर्षीय अनंतरामन ने विद्या लक्ष्मी से शादी की थी. शादी के 9 दिन बाद दोनों मुन्‍नार हनीमून पर पहुंचे. उन्होंने गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए और फिर स्टर्लिंग रिसॉर्ट में चेक-इन किया. अगले दिन जब दोनों कुंदला डैम पहुंचे तो विद्या लक्ष्मी ने ड्राइवर को बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उनके पति की हत्या कर दी और जेवर लूट ली. जल्द ही पुलिस को शक हुआ और कहानी में कई पेच सामने आए.

पत्‍नी को उम्र कैद की सजा

जांच में पता चला कि विद्या लक्ष्मी स्कूल के दिनों से आनंद नामक युवक से प्रेम करती थी. लेकिन पारिवारिक दबाव और आर्थिक कारणों से उसकी शादी अनंतरामन से करा दी गई. हनीमून पर भी वह आनंद से लगातार संपर्क में थी. आनंद और उसका साथी अंबुराज चेन्नई से ही कपल का पीछा कर रहे थे. दोनों कुंदला डैम पहुंचे, जहां अनंतरामन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद विद्या ने झूठा बयान दिया लेकिन जल्द ही पुलिस को सच्चाई पता चल गई. एक साधारण ऑटो ड्राइवर की सजगता ने इस केस की गुत्थी उसी दिन सुलझा दी थी. उसने दो संदिग्ध युवकों की घबराहट देखकर पुलिस को सूचना दी. कोर्ट में उसकी गवाही को ‘निर्णायक’ माना गया और तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई.

राजा रघुवंशी और अनंतरामन हत्‍याकांड में क्‍या है अंतर?

अब 2025 में मेघालय के एक हनीमून ट्रिप पर आया इंदौर का युवक राजा रघुवंशी मारा गया और यहां भी पत्नी सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, सोनम ने राजा को नशा देकर पहाड़ी से नीचे फेंक दिया. इस केस को सुलझाने में समय जरूर लगा, लेकिन जांच में निकली सच्चाई ने 2006 के मुन्‍नार केस की याद दिला दी. दोनों केस में महिला आरोपी, एक छुपा प्रेमी, हनीमून की आड़ में हत्या और घटनास्थल पर ड्रामा. हर स्तर पर ये एक जैसी कहानी लगती है. फर्क बस इतना है कि मुन्‍नार केस में आरोपी तुरंत पकड़ लिए गए, जबकि मेघालय में पुलिस को तह तक पहुंचने में एक हफ्ता लगा.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

19 साल बाद दोहराया हनीमून मर्डर! राजा रघुवंशी से पहले मुन्‍नार कांड याद है ना?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments