Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तान140 किमी दूर तालाबों में डाली जा रही फ्लाई ऐश: विधायक...

140 किमी दूर तालाबों में डाली जा रही फ्लाई ऐश: विधायक सिंघवी ने सीएम को लिखा पत्र, नियमों के उल्लंघन और पर्यावरण को नुकसान का आरोप – Baran News



छबड़ा थर्मल पावर स्टेशन फ्लाई ऐश के निस्तारण का लेकर छबड़ा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र।

छबड़ा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

.

विधायक के अनुसार, छबड़ा थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश का निस्तारण नियमों के विपरीत किया जा रहा है। कोटा-बारां हाईवे पर स्थित कराड़िया गांव के पास चार तालाबों में फ्लाई ऐश डाली जा रही है। यह स्थान पावर प्लांट से करीब 140 किलोमीटर दूर है। पर्यावरण मानकों के मुताबिक फ्लाई ऐश का निस्तारण 50 किलोमीटर की सीमा में ही किया जा सकता है।

सिंघवी ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस काम में ओवरलोड ट्रक, ट्रॉलियां और डंपर लगाए गए हैं। इससे करोड़ों रुपए के अनियमित व्यय की आशंका है।

फ्लाई ऐश डंपिंग से क्षेत्र के किसानों की उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है। तालाबों की परिस्थिति, भूजल स्तर और पेयजल की गुणवत्ता पर भी इसका असर पड़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की स्थिति खराब हो गई है।

विधायक ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण की योजनाएं चला रही है। दूसरी तरफ विद्युत उत्पादन निगम पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments