Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड12 साल से डायमंड व्यापारी संग अफेयर में हैं ये हीरोइन, 39...

12 साल से डायमंड व्यापारी संग अफेयर में हैं ये हीरोइन, 39 की उम्र में भी नहीं की शादी, संग में रहता एक प्यारा बेबी


Last Updated:

हैप्पी भाग जाएगी, हैप्पी फिर भाग जाएगी फेम एक्ट्रेस डायना पेंटी इन दिनों अपनी फिल्म Detective Sherdil में बिजी हैं. इसी बीच अभिनेत्री ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की है. …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • डायना पेंटी ने Cocktail से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
  • अभिनेत्री ने एक मलयालम फिल्म Salute में भी काम किया
  • शादी में नहीं, साझेदारी में भरोसा रखती हैं डायना

मुंबईः बॉलीवुड की खूबसूरत और अदाकारा डायना पेंटी लंबे वक्त के बाद चर्चा में आई हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में डायना ने बताया कि वो पिछले 12 सालों से डायमंड बिजनेसमैन हर्ष सागर के साथ रिलेशनशिप में हैं. अभिनेत्री ने वैसे तो अपेन लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी नहीं की लेकिन वे एक मैरिड कपल की तरह ही रहते हैं. एक दशक से ज्यादा से वक्त से दोनों साथ रहते हैं, एक पालतू कुत्ते को भी साथ पालते हैं और उन्हें ऐसा लगता है जैसे वो पहले से ही शादीशुदा हैं बस उनकी बेची कोई कागजी औपचारिकता नहीं हैं.

‘शादी जैसे ही है रिश्ता, बस पेपरवर्क नहीं किया’
डायना ने बातचीत में कहा, ‘हम दोनों की जिंदगी बिल्कुल एक विवाहित जोड़े की तरह है. हम साथ रहते हैं, साथ खाते हैं, एक कुत्ते की देखभाल करते हैं, घर साझा करते हैं. हम सिर्फ उस पारंपरिक शादी वाले पेपरवर्क से नहीं गुजरे हैं. उनका मानना है कि रिश्ता भावनाओं, जिम्मेदारियों और साझेदारी पर आधारित होता है ना कि सिर्फ एक सर्टिफिकेट पर.

रिश्ते को लेकर हमेशा रखी निजता
आपको बता दें कि डायना पेंटी ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर पब्लिकली बातें नहीं कीं. वे अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करती हैं. हालांकि पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर हर्ष सागर को जन्मदिन की बधाई देते हुए पहली बार अपने रिश्ते की झलक दी थी. उन्होंने उन्हें partner in crime बताया था, जिससे फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई थी.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments