Friday, May 22, 2026
Homeराज्यदिल्ली10 राज्यों के 24 शहरों में पारा 45°C पार: बांदा सबसे...

10 राज्यों के 24 शहरों में पारा 45°C पार: बांदा सबसे गर्म, यूपी में 3 दिन रेड अलर्ट; बिहार के पटना-गयाजी में 5वीं तक स्कूल बंद




देश का आधा से ज्यादा हिस्सा गर्मी से तप रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित 10 राज्यों के 24 शहरों में गुरुवार को पारा 45°C के पार दर्ज हुआ। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ फिर सबसे गर्म शहर रहा। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में 47°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने यूपी में अगले तीन दिनों के लिए गंभीर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जगह गर्म रातों का भी अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इधर बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य के कुछ जिलों में गुरुवार को बारिश भी हुई। दरभंगा में आंधी-बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फॉल्स सीलिंग गिर गई। मधेपुरा और सहरसा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। देशभर के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत पर गर्मी का असर बताने वाली ये जरूरी खबर… गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से प्यास ज्यादा लगती है। साथ ही नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई जैसे रोजमर्रा के कामों में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में सही तरीके से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करना जरूरी हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही से नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 23 मई: 24 मई:



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments