Thursday, May 7, 2026
Homeबिज़नेसेपी मॉर्गन, नोमूरा से लेकर गोल्‍डमैन सॉक्‍स तक... सब इस आईटी स्‍टॉक...

ेपी मॉर्गन, नोमूरा से लेकर गोल्‍डमैन सॉक्‍स तक… सब इस आईटी स्‍टॉक पर लट्टू


Last Updated:

Stock Tips : वित्‍त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे आशानुरूप आने से ब्रोकरेज टीसीएस शेयर पर बुलिश हैं. ज्‍यादा ब्रोकरेज का इस शेयर पर सकारात्‍मक रुख ही अपनाया है. उनका कहना है कि एआई की वजह से कंपनी के आगे भी अच्‍छा-खासा फायदा होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमानों के अनुसार ही आए हैं.

नई दिल्‍ली. आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे ब्रोकरेज को खूब पंसद आए हैं. यही वजह है कि ज्‍यादा तर बड़े ब्रोकरेज का इस आईटी शेयर पर नजरिया बुलिश ही है. हालांकि, तिमाही नतीजों के बाद आज टीसीएस शेयरों में नरमी देखी जा रही है और ये करीब दो फीसदी से भी ज्‍यादा गिरकर कारोबार कर रहे हैं.

टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमानों के अनुसार ही आए हैं. कंपनी का राजस्व (Revenue) अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा, जबकि परिचालन मार्जिन (EBIT Margin) स्थिर बना रहा. कंपनी की सबसे बड़ी मजबूती उसकी डील हासिल करने की क्षमता रही है. बाजार में चल रही उथल-पुथल के बावजूद, टीसीएस का स्थिर प्रदर्शन कंपनी में निवेशकों के भरोसे को दिखाता है.

जेपी मॉर्गन ने दिया सबसे बड़ा टारगेट

जेपी मॉर्गन ने टीसीएस पर अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने ₹3,150 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी को कोर सेक्टरों में स्थिर होती मांग का लाभ मिलेगा. एआई (AI) से होने वाली कमाई में पिछली तिमाही के मुकाबले 28 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई है, जो अब कुल रेवेन्यू का 7.5% हिस्सा है.

CLSA ने दी आउटपरफॉर्म रेटिंग

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टीसीएस शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹2,985 तय किया है. ब्रोकरेज की नजर में जेनरेटिव एआई को भविष्य का सबसे बड़ा गेम-चेंजरहै. कंपनी का जेनरेटिव एआई रेवेन्यू अब सालाना 2.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. CLSA का मानना है कि टीसीएस का फ्री कैश फ्लो यील्ड और आकर्षक वैल्यूएशन अन्य आईटी कंपनियों से बेहतर बनाता है.

नोमुरा ने टीसीएस के लिए ₹2,930 का टारगेट प्राइस तय करते हुए ‘बाय’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027, वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगा. ब्रोकरेज ने कंपनी के प्रति शेयर आय यानी ईपीएस अनुमान को भी 2-3% तक बढ़ाया है.

टीसीएस पर गोल्‍डमैन सॉक्‍स की राय

गोल्डमैन सॉक्‍स (Goldman Sachs) ने टीसीएस शेयर की ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹2,710 तय किया है. हालांकि ब्रोकरेज ने एआई में दोबारा निवेश (Reinvestment) के कारण मार्जिन पर संभावित दबाव को लेकर चिंता जताई है, लेकिन तीन मेगा डील्स को विकास के लिए सकारात्मक माना है.

HSBC ने टीसीएस को होल्‍ड रेटिंग के साथ ₹2,755 का टारगेट रखा है. वहीं, जेफरीज (Jefferies)ने ₹2,275 के टारगेट के साथ ‘अंडरपरफॉर्म’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का तर्क है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर में कम ग्रोथ और मार्जिन का सीमित दायरे में रहना स्टॉक के लिए चुनौती बन सकता है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments