Saturday, May 9, 2026
Homeदेशहिमाचल प्रदेशः हमीरपुर में सरकारी स्कूल के सीनियर असिस्टेंट के घर में...

हिमाचल प्रदेशः हमीरपुर में सरकारी स्कूल के सीनियर असिस्टेंट के घर में रात को घुसा सनकी, फिर दराट से काट डाला, हालत नाजुक


Last Updated:

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के भोरंज में एक शख्स पर सनकी ने घर में घुसकर दराट से हमला किया, हालत गंभीर है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. अफवाहों को परिवार ने नकारा. घायल शख्स का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है. गांव में घटना के बाद दहशत फेल गई.

28 दिसंबर की यह घटना है. घायल 55 साल के कुलबीर सिंह बराड़ा के गांव सपनेहड़ा के रहने वाले हैं.

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पर सरकारी स्कूल में सीनियर असिस्टेंट पर हमला किया गया है. घर में घुस कर आरोपी ने सीनियर असिस्टेंट को  दराट से काटा डाला. फिलहाल घायल को गंभीर हाल में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर की यह घटना है. 55 साल के कुलबीर सिंह बराड़ा के गांव सपनेहड़ा के रहने वाले हैं. वह मिडिल स्कूल दरव्याड में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं. रात ढाई बजे आरोपी बलवीर उनके घर में घुसा और दराट से हमला किया.

हमले में पीड़ित के सिर, कान, नाक, दांत सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. आरोपी ने दांतों से पीड़ित का कान काटने की कोशिश की. इस दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी से हथियार छीनकर कुलबीर की जान बचाई. इसके बाद आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया और फिर हमीरपुर रेफर किया गया. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और गंभीर हालत को देखते हुए मरीज को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया.

आरोपी को मानसिक संतुलन खोने की बात नकारी

फिलहाल, पुलिस को हड्डी रोग, नाक-कान-गला, सिर का सीटी स्कैन तथा डेंटल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पीड़ित के बड़े भाई देवराज ने बताया कि उनके छोटे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. देवराज ने बताया कि सोशल मीडिया पर आरोपी को मानसिक संतुलन खोने वाला बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है.  फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान और चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homehimachal-pradesh

हिमाचल में सीनियर असिस्टेंट के घर में घुसा सनकी, फिर दराट से काट डाला



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments