हाथरस3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को हाथरस में दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। बरसात के बावजूद श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और महागौरी की उपासना कर मनोकामनाएं मांगीं।
शहर के पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर (चामड़ गेट), शीतला माता मंदिर और हाथुरसी देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इसके अलावा, सासनी के पास मां कंकाली मंदिर, सहपऊ में मां भद्रकाली मंदिर और बिसाना स्थित मां तारागढ़ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। परंपरा के अनुसार, कई भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद कन्या-लांगुरा जिमाया। मंदिरों में माता के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और कई श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा।


मंदिरों में की गई है विशेष सजावट
सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्त जहां दुर्गा अष्टमी का पर्व मना रहे हैं, वहीं विजयदशमी पर्व को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं।

