Thursday, May 21, 2026
Homeबिज़नेसहर शेयर पर ₹57 कमाने का मौका, क्या आपका भी इस कंपनी...

हर शेयर पर ₹57 कमाने का मौका, क्या आपका भी इस कंपनी में लगा है पैसा? जानें रिकॉर्ड डेट


Last Updated:

Dividend Stock: अगर आप ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयरधारक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, कंपनी शेयरहोल्डर्स को 57 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई तय कर दी गई है.

Zoom

हर शेयर पर ₹57 डिविडेंड देगी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स (फोटो- एआई)

Dividend Stock: शेयर बाजार में निवेशकों को प्रॉफिट सिर्फ शेयरों की कीमत बढ़ने से ही नहीं, बल्कि कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले डिविडेंड से भी अच्छी कमाई होती है. अगर आप भी डिविडेंड देने वाले शेयर से मिनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. इसी बीच, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 57 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.

इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई तय कर दी गई है. इसका मतलब हुआ कि 29 मई तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. इस डिविडेंड पर 30 जून को सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी. मंजूरी मिलने पर पेमेंट 1 जुलाई को या उसके बाद किया जाएगा.

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा ने पिछले साल भी दिए थे डिविडेंड
फाइनल डिविडेंड की घोषणा 13 मई को हुई थी. इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 12 रुपये का अंतरिम​ और 42 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था.

चौथी तिमाही में 5.7% बढ़ा कंपनी का मुनाफा
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.7 फीसदी बढ़कर 277.86 करोड़ रुपये रहा. ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 995.3 करोड़ रुपये हो गया.

39,314 करोड़ रुपये है कंपनी का मार्केट कैप
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर बीएसई पर गुरुवार (21 मई) को 1.14 फीसदी गिरावट के साथ 2320.75 रुपये पर बंद हुए. कंपनी का मार्केट कैप 39,314 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. इस शेयर का 52 वीक हाई 3,515.95 रुपये और 52 वीक लो 2,218.00 रुपये है.

कंपनी के शेयरों का हाल
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो बीते एक हफ्ते में 4.01 फीसदी की गिरावट आई है. इसने बीते एक महीने में 4.38 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है. बीते 3 महीने में 10.74 फीसदी गिरावट आई है. इस साल अब तक 6.08 फीसदी कमजोरी आई है. पिछले एक साल में यह 22.24 फीसदी फिसल गया है. इन शेयरों ने 3 साल में 80.10 फीसदी रिटर्न दिया है.

(Disclaimer: शेयर बाजार में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments