Last Updated:
हिसार के शहीद फौजी पवन सिंधु का खांडा खेड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ, बेटे सौम्य और विनय ने मुखाग्नि दी, क्षेत्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
हिसार. हरियाणा के हिसार के शहीद फौजी पवन सिंधु का उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. शहीद कॉन्स्टेबल पवन सिंधु के दोनों बेटे सौम्य और विनय में मुखाग्नि दी.
पवन सिंधु 13 राजपूताना राइफल यूनिट में तैनात थे.यूनिट को 13 दिनों की पेट्रोलिंग के लिए ऊंची पहाड़ी पर भेजा गया था. 3o अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दिन वह पहाड़ी के किनारे खड़े थे, तभी अचानक पैर फिसलने से नीचे जा गिरे. साथी जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें ऊपर निकाला. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने 31 अक्टूबर को दम तोड़ दिया.
पवन सिंधु 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. 2006 में उनकी शादी झमोला गांव निवासी रितु के साथ हुई थी. उनके 2 बेटे सौम्य (17) और विनय (16) हैं, जो जुलाना के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं. आखिरी बार वह 13 मार्च को छुट्टी लेकर घर आए थे. 27 अप्रैल को वह ड्यूटी पर लौट गए थे.

बेटे सौम्य और विनय ने बताया कि उनके पिता बहुत ही सरल स्वभाव और हंसमुख मिजाज के थे.
बेटे सौम्य और विनय ने बताया कि उनके पिता बहुत ही सरल स्वभाव और हंसमुख मिजाज के थे. जब भी वे छुट्टी लेकर गांव आते थे, तो सभी से मिलकर जाते थे और हमेशा सुबह की सैर पर जरूर निकलते थे. सौम्य ने बताया की 29 अक्टूबर को आखिरी बार मेरी उनसे 2 मिनट फोन पर बात हुई थी. वे मुझे सेना और पुलिस की तैयारी करने के लिए कहते थे. नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए हमारे क्षेत्र का एक जवान शहीद हो गया. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में उनको आज श्रद्धांजलि अर्पित की है. वैसे तो हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के एक जवान ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी. हमारे लिए गर्व का पल है. पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

