Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानसोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार: पोस्ट हटाने के...

सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार: पोस्ट हटाने के बदले 50 हजार रुपए लिए, एक लाख मांग रहा था – Jodhpur News



जोधपुर में बासनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनर्गल व अश्लील पोस्ट कर दुष्प्रचार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पोस्ट हटाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाला बदमाश टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। आरोपी द्वारा पीड़ित व उसके परिजनों को डराकर पैसे ऐंठने का म

.

आरोपी ने दुष्प्रचार नहीं करने के बदले धमकाकर पहले 50 हजार रुपए वसूल किए। बाद में एक लाख रुपए की दोबारा मांग करने लगा था। पुलिस ने गांव जावली जिला नागौर निवासी रामेश्वर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

यह है पूरा मामला बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया- 1 दिसंबर को रामनारायण जांगिड़ की ओर से न्यायालय में परिवाद के जरिए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि रामेश्वर जांगिड़ उर्फ बैरिस्टर द्वारा पिछले तीन वर्षों से उसे फोन पर गाली-गलौज की जा रही थी।

रामेश्वर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप व फेसबुक पर प्रार्थी, उसके परिजनों एवं महिलाओं के खिलाफ लगातार अश्लील व अनर्गल पोस्ट व टिप्पणियां कर दुष्प्रचार किया जा रहा था। आरोपी ने पोस्ट हटाने व भविष्य में दुष्प्रचार नहीं करने के बदले धमकाकर पहले 50 हजार रुपए वसूल किए। बाद में एक लाख रुपए की दोबारा मांग करने लगा। सामाजिक स्तर पर समझाइश के बावजूद आरोपी की गतिविधियां जारी रहीं।

जयपुर से किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच की गई। इनका संचालन रामेश्वर जांगिड़ उर्फ बैरिस्टर द्वारा किया जाना पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर जयपुर भेजी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments