Thursday, May 7, 2026
Homeफूडसॉफ्ट, बटर और क्रिस्पी.... हैदराबाद में छाया कर्नाटक का मक्खन वाला बेन्ने...

सॉफ्ट, बटर और क्रिस्पी…. हैदराबाद में छाया कर्नाटक का मक्खन वाला बेन्ने डोसा, घर पर बनाना भी है आसान!


Last Updated:

Hyderabad Street Food: हैदराबाद में कर्नाटक का बेन्ने डोसा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह मक्खन वाला मोटा और मुलायम डोसा नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है. चावल, उड़द दाल, चना दाल और पोहे के मिश्रण से बने इस डोसे को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Benne Dosa Recipe: हैदराबाद में मक्खन वाला डोसा | Karnataka Benne Dosa at Home

Hyderabad Street Food: हैदराबाद में नया फूड ट्रेंड. हैदराबाद अपनी दमदार बिरयानी और ईरानी चाय के लिए तो मशहूर है ही, अब यहां के स्ट्रीट फूड में कर्नाटक का बेन्ने डोसा तेजी से पॉपुलर हो रहा है. शहर के कई इलाकों में बेन्ने डोसे के स्टॉल और रेस्तरां देखे जा सकते हैं, जो फूड लवर्स के बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं. यह डोसा कर्नाटक से आया है और अपने अनूठे स्वाद और टेक्सचर के कारण हैदराबाद के खाने के शौकीनों का दिल जीत रहा है.

बेन्ने डोसा कर्नाटक, खासकर दक्षिण कन्नड़ और उडुपी क्षेत्र का ट्रेडिशनल डोसा है. ‘बेन्ने’ का मतलब कन्नड़ भाषा में मक्खन होता है. इस डोसे की खासियत है मोटाई, नरम टेक्सचर और उस पर लगी भरपूर मक्खन. यह आम ताड़के वाले डोसे से थोड़ा छोटा लेकिन मोटा और बहुत मुलायम होता है. इसे आमतौर पर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

घर पर बेन्ने डोसा बनाने की रेसिपी

सामग्री: 2 कप चावल, 1/2 कप उड़द दाल, 1/4 कप चना दाल, 1/4 कप पोहा, नमक स्वादानुसार, और पानी बैटर पीसने के लिए. बनाने की विधि: चावल और पोहा अलग से 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. उड़द दाल और चना दाल भी 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. दालों को पीसकर अलग रखें, फिर चावल और पोहे को पीसकर मिला लें. नमक मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं. बैटर को रात भर या 8-10 घंटे फर्मेंट होने के लिए रख दें. फर्मेंटेशन ही डोसे को सही टेक्सचर देता है.

डोसा बनाने का तरीका

नॉन-स्टिक तवा गरम करें, थोड़ा तेल लगाएं. बैटर का बड़ा चमचा लेकर तवे पर बीच से फैलाएं, इसे गोल और मोटा बनाएं (पतला नहीं). ऊपर से एक चम्मच मक्खन (बेन्ने) डालकर फैला दें. मध्यम आंच पर नीचे सुनहरा होने तक पकाएं, पलटें और दूसरी तरफ हल्का सेक लें. गर्मागर्म नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें.

हैदराबाद में लोकप्रिय क्यों?

हैदराबाद के फूडीज हमेशा नए स्वाद ट्राई करने के लिए तैयार रहते हैं. बेन्ने डोसा का मक्खन जैसा रिच और मुलायम स्वाद लोगों को भा रहा है. यह जल्दी बनने और स्ट्रीट स्टॉल पर आसानी से उपलब्ध होने की वजह से आदर्श स्नैक बन गया है, जो शाम के समय या ब्रेकफास्ट में खूब पसंद किया जाता है.

homelifestyle

हैदराबाद में छाया कर्नाटक का मक्खन वाला बेन्ने डोसा, घर पर बनाना भी है आसान!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments