Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'सैयारा' में अहान पांडे को पर्दे पर देख फूट-फूटकर रोया 900 करोड़ी...

‘सैयारा’ में अहान पांडे को पर्दे पर देख फूट-फूटकर रोया 900 करोड़ी फिल्म का विलेन, बोले- ऐसा लगा जैसे मेरा बेटा…


नई दिल्ली. ‘सैयारा’ बॉलीवुड की कम बजट का वो ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है, जिसको लोगों ने खूब प्यार दिया. फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन पूरे हो गए है और इन 22 दिनों में 50 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ 515 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें फिल्म को देखते हुए दर्शक अपने आंसू नहीं रोक पाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोहित सूरी की इस मूवी ने 900 करोड़ी फिल्म का विलेन को रूला दिया.

‘सैयारा’ को कई बॉलीवुड स्टार्स ने देखी और फिल्म देख अहान पांडे और अनीत पड्डा की जमकर तारीफ की. इस लिस्ट में एनिमल स्टार बॉबी देओल भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने
मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा सैयारा देखने के बाद अपने भावुक एक्सपीरियंस को शेयर किया.

‘मुझे याद है जब वह छोटा था…’

अहान को बचपन से जानने वाले बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद पर्सनल थी. उन्होंने अहान के बचपन की यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे वह स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर अपनी ऊर्जा दिखाता था. फरिदून शाहरयार के साथ बातचीत में बॉबी ने कहा, ‘मुझे सैयारा बहुत पसंद आई. मैं बहुत खुश था क्योंकि अहान मेरे सामने बड़ा हुआ है. मुझे याद है जब वह छोटा था, स्पाइडर-मैन की कॉस्ट्यूम पहनकर हमेशा पंचिंग बैग पर मारता रहता था… वह बचपन से ही ऊर्जावान रहा है.’

‘ऐसा लगा जैसे मेरे अपने बेटे की फिल्म रिलीज हुई’

बॉबी ने कहा, ‘अहान ने सैयारा की रिलीज के लिए लगभग आठ साल तक इंतजार किया. यहां तक कि यह फिल्म उनके पास कैसे आई, यह एक अद्भुत कहानी है. मैं वास्तव में खुश था. ऐसा लगा जैसे मेरे अपने बेटे की फिल्म रिलीज हुई थी और यह इतनी बड़ी हिट हो गई. यह बहुत अच्छा लगा. फिल्म देखते समय भावुक होने के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं उस फिल्म को देखते समय बहुत रोया था. यह एक इमोशनल कहानी है.

फिल्म देखने अहान के दी ये सलाह

बॉबी ने यह भी बताया कि उन्होंने अहान को क्या सलाह दी. सुपरस्टार ने कहा, ‘मैंने अहान से सिर्फ इतना कहा कि वह फोकस्ड रहे और मेहनत करे और प्रार्थना करे, इच्छा करे और यह माने कि उसे दिलचस्प किरदार और प्रोजेक्ट्स मिलें.

सैयारा बनी बॉक्स ऑफिस सेंसेशन

मोहित सूरी के निर्देशन और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी सैयारा 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है.भारत में इसने 308.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं.

अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्म के म्यूजिक, इमोशनल कहानी और दमदार अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है. इसमें राजेश कुमार, वरुण बडोला समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments