मंदसौर में रविवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और दिव्यांगजनों ने एक साथ एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम देखा।
.
प्रसारण के बाद, दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।
इस दौरान लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला और सामाजिक न्याय विभाग की उपसंचालक देवकुंवर सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


