Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ भर्ती में भ्रष्टचार का आरोप: नियुक्ति...

सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ भर्ती में भ्रष्टचार का आरोप: नियुक्ति के लिए जिम्मेदार कंपनी पर लाखों रुपए लेने का दावा, इंटरव्यू शुरू – Sultanpur News


सुलतानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नियुक्ति का विवाद सामने आया है। मंगलवार से शुरू हुई इंटरव्यू प्रक्रिया में नियुक्ति के लिए लाखों रुपये की डील का मामला प्रकाश में आया है।

नियुक्ति प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार लीड रिसोर्स सिक्योरिटी मैनपावर सर्विसेज पर कई गंभीर आरोप हैं। जीईएम पोर्टल के अनुसार, लखनऊ की इस कंपनी ने दो अलग-अलग नामों से रजिस्ट्रेशन कराया है। एक प्राइवेट लिमिटेड और दूसरा सर्विसेज के रूप में। दोनों का पता एक ही है। जीएसटी साइट और इंटरव्यू पत्र में भी पते अलग-अलग दर्ज हैं।

कंपनी 2022 में बनी और 2024 में ही मेडिकल कॉलेज से मैनपावर का ठेका प्राप्त कर लिया। शासन के नियमों के अनुसार कंपनी को तीन साल का अनुभव और सालाना 5 करोड़ का टर्नओवर होना आवश्यक था।

जुलाई में जिला प्रशासन के एक अधिकारी की शिकायत पर साक्षात्कार प्रक्रिया रोकी गई थी। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने अधिकारियों को मैनेज कर लिया और इंटरव्यू प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के कहने पर इस कंपनी को काम सौंपा गया है। कमिश्नर के दौरे से पहले जल्दबाजी में नियुक्तियां की जा रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments