सुपौल पुलिस ने चोरी के एक मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी 6-7 जून की रात को लाल कृष्ण आडवाणी के घर में हुई थी। आडवाणी सुपौल के लोहियानगर वार्ड नंबर 9 के निवासी हैं।
.
चोरों ने घर से करीब 9 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने चुराए थे। इनमें सोने का बेन, दो सोने की बालियां, चार सोने की अंगूठियां, सोने का मांग टीका और चांदी की पायल शामिल थी। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी चोरी किया गया था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने फोरेंसिक, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच की। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार मंडल, राजेंद्र यादव, किशोर स्वर्णकार और छोटू पासवान उर्फ छटतू पासवान शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया माल
आरोपियों से बरामद सामान में दो सील सोना (कुल वजन 14.540 मिलीग्राम), एक सोने की सिकड़ी, एक मंगलसूत्र, एक टूटी हुई सोने की चकती, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी की हनुमानी, एक चांदी की सिकड़ी, सात चांदी की बिछिया, 21,000 रुपये नकद और एक सैमसंग मोबाइल शामिल है।
छापेमारी दल में सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, डीआईयू शाखा प्रभारी संजय कुमार यादव समेत कुल सात पुलिसकर्मी शामिल थे।
पकड़े गए आरोपी


