Last Updated:
Indian Embassy Advisory: आयरलैंड में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जताई है और सावधानी बरतने की सलाह दी है. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी साझा की है, ताकि कोई परेशानी होने…और पढ़ें
आयरलैंड में भारतीय नागरिकों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की. डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, “हाल ही में आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर शारीरिक हमलों की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. दूतावास इस संबंध में आयरलैंड के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है. साथ ही आयरलैंड में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए उचित सावधानी बरतें और सुनसान इलाकों में जाने से बचें.”
भारतीय दूतावास की यह एडवाइजरी 26 जुलाई को डबलिन में एक भारतीय नागरिक पर हुए हिंसक हमले के बाद आई है. घटना के बाद दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह पीड़ित और उनके परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
आयरिश मीडिया के अनुसार, इस हमले की जांच संभावित घृणा अपराध के रूप में की जा रही है. हमलावरों के झूठे दावों को बाद में इंटरनेट पर विशेष रूप से कट्टर दक्षिणपंथी और प्रवासी-विरोधी अकाउंट द्वारा फैलाया गया है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

