मोनाली ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंस्टाग्राम पर ‘द रीजन’ टाइटल से एक दिल दहला देने वाली स्टोरी शेयर की जो उनके म्यूजिक वीडियो, ‘एक बार फिर’ की एक झलक है. उनकी इस स्टोरी को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है.
इस पोस्ट ने बढ़ाया शक
तलाक की अफवाहों का कारण
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोनाली और माइक की शादी में तनाव की खबरें तब शुरू हुईं, जब मोनाली ने अपने पति माइक रिक्टर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. रिपोर्ट में एक सूत् के हवाले से बताया गया है , ‘इन सालों में उनके बीच बहुत कुछ बदल गया है. अब कोई उन्हें एक कपल के रूप में बात नहीं करता. लंबी दूरी की शादियां अक्सर ऐसे अंत की ओर बढ़ती हैं.’ सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि सोशल मीडिया पर यह कट-ऑफ दूरियों के संकेत हैं और शायद मोनाली सही समय का इंतजार कर रही हैं ताकि इस मुद्दे पर खुलकर बात कर सकें.
मोनाली और माइक की लवस्टोरी, 2017 में गुपचुप शादी
मोनाली और माइक रिक्टर ने 2017 में मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी, जिसे उन्होंने तीन साल तक दुनिया से छिपाकर रखा. 2020 में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मोनाली ने इस राज से पर्दा उठाया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शादी को सोशल मीडिया पर आधिकारिक नहीं किया था, लेकिन फैंस ने उनकी तस्वीरों में अंगूठी देखकर अनुमान लगा लिया था.
हालांकि, उनकी शादी का दिन भी ड्रामे से भरा था. मोनाली ने बताया था कि माइक को गलत जानकारी के कारण बिना वीजा के भारत आना पड़ा, जिसके चलते उन्हें देश से बाहर कर दिया गया था. बाद में भारत सरकार और गृह मंत्रालय की मदद से उनकी शादी हो सकी.
अफवाह या सच कपल ने साध रखी है चुप्पी
मोनाली और माइक ने तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. फैंस और मीडिया इस इंतजार में हैं कि क्या मोनाली अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करेंगी. तब तक, ‘एक बार फिर’ और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने इन अफवाहों को और रहस्यमयी बना दिया है.

