Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी: गंगोह में कार्यशाला...

सहारनपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी: गंगोह में कार्यशाला का आयोजन, 13 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा – Saharanpur News


तारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के गंगोह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गंगोह विधायक कीरत सिंह के कैंप कार्यालय पर गंगोह देहात मंडल के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रामपुर के ब्लॉक प्रमुख विजयपाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष खुशी राम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा के आयोजन की जानकारी दी गई।

ब्लॉक प्रमुख विजयपाल सिंह ने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश की आजादी का पर्व है। भारतीय जनता पार्टी इसे अमृत काल महोत्सव के रूप में मना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर पर तिरंगा फहराने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की।

जिला उपाध्यक्ष खुशी राम कश्यप ने बूथ अध्यक्षों से वोटर लिस्ट की समीक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें जोड़कर लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।

गंगोह देहात मंडल अध्यक्ष मांगे राम सैनी ने सभी बूथ अध्यक्षों से 13 से 15 अगस्त तक अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकालने की अपील की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेश गांधी शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सरपंच, डॉ. विजय चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सैनी ने किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments