Saturday, May 9, 2026
Homeबॉलीवुड'सलमान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है' आयुष शर्मा ने...

‘सलमान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है’ आयुष शर्मा ने अर्पिता संग शादी का किस्सा सुनाया


Last Updated:

आयुष शर्मा और अर्पिता खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आयुष ने बताया कि कैसे सलमान खान से पहली मुलाकात में ही उनकी शादी एक साल के अंदर तय हो गई थी. उस वक्त आयुष बेरोजगार थे, जिसे लेकर उनके पिता काफी चिंतित थे और उन्होंने सलमान के परिवार को आयुष की फाइनेंशियल स्थिति के बारे में साफ-साफ बता भी दिया था. हालांकि, सलमान खान ने आयुष पर भरोसा जताया और उन्हें ट्रेंड करने का वादा किया. दोनों परिवारों ने शुरुआती हिचकिचाहट के बाद रिश्ते को स्वीकारा और आज यह कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अर्पिता से शादी के समय आयुष बेरोजगार थे.

नई दिल्ली: आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी आज भले ही एक मिसाल लगती हो, लेकिन इसकी शुरुआत किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं थी. आयुष ने हाल में खुलासा किया कि उनकी शादी की बात इतनी अचानक तय हुई कि उन्हें खुद संभलने का मौका नहीं मिला. जब सलमान खान को उनके रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने आयुष को सीधे मीटिंग के लिए बुलाया. वहां अर्पिता ने बिना आयुष को बताए कह दिया कि वे एक साल में शादी करना चाहते हैं. आयुष उस वक्त बेरोजगार थे और खुद को मुंबई में सेटल करने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि सलमान खान जैसा सुपरस्टार अपनी बहन का हाथ एक ऐसे लड़के के हाथ में देने को कैसे तैयार हो गया, जिसकी कोई कमाई नहीं थी. सलमान ने उन पर भरोसा दिखाया और कहा कि उन्हें आयुष में काबिलियत दिखती है, जिसके बाद वे खुद आयुष को ट्रेन करने के लिए राजी हो गए.

असली चुनौती तब शुरू हुई, जब आयुष को यह बात अपने घर पर बतानी थी. उनके पिता और मां यह सुनकर दंग रह गए कि उनका बेटा सलमान खान की बहन से शादी करने जा रहा है. आयुष के पिता को तो यकीन ही नहीं हो रहा था, उन्हें लगा कि शायद आयुष ने अर्पिता के परिवार से अपनी असल माली हालत छुपाई है. उनके पिता इतने ईमानदार थे कि वे खुद सलमान के परिवार को जाकर बताना चाहते थे कि आयुष अभी तक अपने परिवार के पैसों पर ही निर्भर है. आयुष ने बताया, ‘फिल्मों में हमेशा पूछते हैं कि लड़का कितना कमाता है. कौन अपनी बेटी या बहन को मुझ जैसे लड़के से शादी करने को राजी होता? पापा ने पूछा कि सलमान खान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है? मैंने उन्हें बताया कि हम शादी करने जा रहे हैं. वे हैरान रह गए.’

2 बच्चों के पापा हैं आयुष शर्मा
जब दोनों परिवार मिले, तो आयुष के पिता ने यह बात साफ-साफ कह दी. उन्हें डर था कि कहीं गलतफहमी में यह रिश्ता न जुड़ जाए. हालांकि, खान परिवार की दरियादिली और आयुष के प्रति उनके भरोसे ने सारी शंकाएं दूर कर दीं और आखिरकार दोनों परिवारों की रजामंदी से यह रिश्ता पक्का हो गया. आयुष शर्मा और अर्पिता खान के रिश्ते पर शक और शुरुआती हिचकिचाहट के बाद सब कुछ बदल गया. अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई और आज वे दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं.

सलमान के दिल के करीब आयुष
आयुष के पिता जो शुरू में इस रिश्ते और आयुष के एक्टिंग करियर को लेकर काफी सख्त थे, धीरे-धीरे नरम पड़ गए. पहली फिल्म के बाद उन्होंने आयुष की कमियां निकालीं, लेकिन दूसरी फिल्म तक आते-आते उन्होंने अपने बेटे की मेहनत की तारीफ करना शुरू कर दिया. अर्पिता को खान परिवार ने गोद लिया था. वे सलमान के दिल के सबसे करीब हैं. उन्होंने आयुष के साथ मिलकर अपना एक खूबसूरत संसार बसा लिया है. यह कहानी सिखाती है कि अगर प्यार सच्चा हो और परिवार का साथ मिले, तो करियर और पैसे की चुनौतियां भी पीछे छूट जाती हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments