घायल से पूछताछ करते एएसपी संजय पांडे।
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाने के नीरपुर गांव में सोमवार रात बदमाशों ने एक युवक को गोलीमार कर जख्मी कर दिया। युवक को दाहिने कूल्हे पर गोली लगी है। युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान गांव के मो. सत्तार के बेटे मोहम्
.
घायल युवक ने बताया कि उसके छोटे भाई से गांव के ही विजय कुमार और प्रकाश सहनी के बीच एक हजार रुपए को लेकर विवाद था। जिस कारण दोनों अपने सहयोगी के साथ आ कर उनके भाई को ब्रह्म स्थान के पास लेकर जाकर सोमवार सुबह मारपीट की थी। लेकिन लोगों ने मामला गांव में ही सलटा दिया।
शाम को एक बार फिर दोनों आकर उसके भाई को ले जा रहे थे। जिस पर नेहाल वहां पहुंचा और अपने भाई को वापस लेकर घर लौटने लगा। इसी दौरान पीछे उक्त लोगों ने नेहाल पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज पर जुटे आसपास के लोगों ने नेहाल को उठा कर सदर अस्पताल में एडमिट कराया।
जानकारी देते पीड़ित
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?
एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि नेहाल के भाई और गांव प्रकाश सहनी के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। गांव में दो बार मारपीट भी हुई थी लेकिन मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। शाम में पुन: मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें गांव के नेहाल को गोली लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

