सम्भल के सिरसी कस्बे में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रुद्रपुर फुटबॉल टीम ने टांडा एफसी को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब दूसरा सेमीफाइनल हरथला मुरादाबाद फुटबॉल टीम और देहरादून फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा। सिरसी कस्बे में हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रुद्रपुर की टीम शुरुआत से ही हावी रही। 35-35 मिनट के दो हाफ में खेले गए मैच के पहले हाफ में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दागे, जिससे टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। दूसरे हाफ में भी रुद्रपुर का दबदबा कायम रहा। टीम ने 9वें मिनट में तीसरा गोल कर टांडा एफसी की मुश्किलें बढ़ाईं। इसके बाद 18वें मिनट में चौथा गोल दागकर मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया। हालांकि, टांडा एफसी ने हार नहीं मानी और 25वें मिनट में वाजिद ने गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई। लेकिन, रुद्रपुर ने तुरंत जवाबी हमला करते हुए पांचवां गोल दागकर सभी उम्मीदों पर विराम लगा दिया। रुद्रपुर की ओर से लवकुश और अमन ने दो-दो गोल किए, जबकि अनिल ने एक गोल दागा। टांडा एफसी की तरफ से एकमात्र गोल वाजिद ने किया। मुकाबले के मुख्य रेफरी नादिर रजा रहे। आसिफ अब्बास और आशिक अब्बास ने साइड रेफरी की भूमिका निभाई, वहीं नवाब हैदर ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। मैच के मुख्य अतिथि सपा युवा नेता कम्बर अब्बास थे। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, वसीम हैदर, इफ्तिखार हुसैन, शराफत हुसैन और अकमाल जैदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। हजारों फुटबॉल प्रेमी यह रोमांचक मुकाबला देखने मैदान में पहुंचे थे। रुद्रपुर की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
Source link
संभल में सिरसी फुटबॉल टूर्नामेंट: रुद्रपुर फाइनल में, टांडा एफसी को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल जीता – Sambhal News
RELATED ARTICLES

