Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशश्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का तीसरा दिन: जीरन में श्रीराम...

श्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का तीसरा दिन: जीरन में श्रीराम जन्मोत्सव पर भक्तों ने किया नृत्य, बांटी गई चॉकलेट और खिलौने – Neemuch News


नीमच जिले के जीरन में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन कथा पंडाल अयोध्या धाम का रूप ले लिया। कथा प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे श्रीधाम ने भगवान श्रीराम के जन्म का भ

.

श्रीराम के जन्म प्रसंग पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ढोल, ढोलक, थाली और आधुनिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य किया। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी भावविभोर हो गए।

पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी ने अपने प्रवचन में कहा कि राम का गुणगान न करने वाला मेंढक के समान है। उन्होंने माता-पिता और गुरु की सेवा का महत्व बताया। कथा में जालंधर, वृदामैया, नारद मुनि, विष्णु-लक्ष्मी विवाह, कौशल्या, सतरूपा, मनु महाराज, रावण और अन्य प्रसंगों का वर्णन किया गया।

श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर चॉकलेट, पिपरमेंट और खिलौने बांटे गए। श्रद्धालुओं को पंचामृत और पंजेरी का प्रसाद वितरित किया गया। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल रही है। श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में कथा में भाग लेने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments