Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारश्रावणी मेला पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की सौगात: आठ नई...

श्रावणी मेला पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की सौगात: आठ नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जसीडीह-सुलतानगंज में ट्रेनों का ठहराव बढ़ा – Jamui News



भारतीय रेल ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जसीडीह स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट और सुलतानगंज स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव 2 मिनट कर दिय

.

जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगी। यह मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को जयनगर से रात 10 बजे रवाना होगी। अगले दिन जसीडीह 9:05 बजे और आसनसोल 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बुधवार, शनिवार और सोमवार को आसनसोल से दोपहर 1 बजे चलेगी।

आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 11 जुलाई से 9 अगस्त तक पांच दिन चलेगी। यह शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को आसनसोल से शाम 5 बजे रवाना होगी। जसीडीह 6:32 बजे और पटना रात 1:30 बजे पहुंचेगी।

राजधानी, दूरंतो, वंदे भारत और हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनों को छोड़कर सभी ट्रेनों का जसीडीह में न्यूनतम 5 मिनट का ठहराव रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिथिला एक्सप्रेस, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, गंगा सागर एक्सप्रेस और सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments