Last Updated:
Donald Trump-Xi Jinping News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग बुसान में APEC समिट में मिलेंगे. यहां डोनाल्ड ट्रंप फेंटेनाइल तस्करी और चीन पर टैरिफ बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. फिलहाल दोनों देशों में तनाव चरम पर है.
Donald Trump-Xi Jinping News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होने वाली है. खुद डोनाल्ड ट्रंप कन्फर्म कर चुके हैं कि वह साउथ कोरिया में एपेक समिट में मिलने वाले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह जब 30 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे तो सबसे पहला सवाल क्या करेंगे? जी हां, वाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जब चीनी नेता जिनपिंग से मिलेंगे तो पहला सवाल फेंटेनाइल यानी फेंटानिल के बारे में पूछेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के रास्ते अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी में चीन की कथित भूमिका पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने चीन पर आरोप लगाया कि वह फेंटानिल के लिए वेनेजुएला को ट्रांजिट पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है और अमेरिका और मैक्सिकन पोर्ट कंट्रोल से बच रहा है.
फेंटेनाइल (या फेंटेनिल) एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड दवा है. यह मॉर्फिन से 50-100 गुना अधिक प्रभावी होती है. यह गंभीर दर्द निवारक के रूप में यूज होता है. यह पाउडर, लिक्विड या पिल्स के रूप में आती है और सांस लेने में रुकावट पैदा कर मौत का सबब बनती है. अमेरिका में ओपिओइड संकट का मुख्य कारक है, जहां सालाना 70,000 से अधिक मौतें होती हैं. चीन फेंटेनाइल तस्करी में शामिल है. यह मुख्य स्रोत है, जहां से पूर्ववर्ती रसायन (प्रीकर्सर) निर्यात होते हैं. ये रसायन मैक्सिको के कार्टेल्स द्वारा फेंटेनाइल में बदले जाते हैं और अमेरिका पहुंचाए जाते हैं.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

