Thursday, May 14, 2026
Homeबॉलीवुडशाहरुख खान की हीरोइन, बी-ग्रेड मूवी से इमेज की खराब, 2 तलाक...

शाहरुख खान की हीरोइन, बी-ग्रेड मूवी से इमेज की खराब, 2 तलाक के बाद बोली- ‘4 बार शादी कर सकती हूं…’


Last Updated:

एक्ट्रेस ने 1997 की फिल्म ‘कोयला’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था. सुपरस्टार ने फिर 1999 की कॉमेडी थ्रिलर ‘बादशाह’ के लिए उनका नाम सुझाया था. हालांकि, वे फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी लाइफ की वजह से सुर्खियों म…और पढ़ें

एक्ट्रेस ने खुद को रोमांटिक बताया. (फोटो साभार: YouTube@Videograb)

हाइलाइट्स

  • दीपशिखा नागपाल की दो असफल शादियां हुईं.
  • दीपशिखा ने बी-ग्रेड फिल्मों से इमेज खराब होने की बात मानी.
  • दीपशिखा ने शाहरुख खान के साथ ‘कोयला’ और ‘बादशाह’ में काम किया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों की जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह दिलचस्प है. वे अक्सर अपने अफेयर और निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. किशोर कुमार और आमिर खान जैसे कई सितारों ने अपनी जिंदगी में दो तलाक देखे हैं. एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उनका भी दो बार तलाक हो चुका है. उन्होंने पहले 1997 में एक्टर जीत उपेंद्र से शादी की थी, लेकिन दस साल बाद 2007 में उनसे तलाक ले लिया. उनके दो बच्चे हैं – वेदिका उपेंद्र और विवान उपेंद्र.

दीपशिखा ने 2012 में एक्टर केशव अरोड़ा से शादी की, लेकिन उनकी शादी चार साल बाद 2016 में खत्म हो गई. दीपशिखा ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा कि उन्हें चार बार शादी करने में कोई समस्या नहीं है. जब एक्ट्रेस से इंस्टेंट बॉलीवुड ने पूछा कि क्या वह फिर से शादी करना चाहेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं तीन बार, चार बार शादी कर सकती हूं, मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है. कम से कम मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं. जब मैं दो लोगों को देखती हूं जो एक-दूसरे के साथ नहीं बनती, तो मुझे बुरा लगता है. मैंने हमेशा गलत कारणों से शादी की. आपको हमेशा सही कारणों से शादी करनी चाहिए, इसलिए मैं हर चीज के लिए लड़के को दोष नहीं दे सकती.

दीपशिखा हैं बेहद रोमांटिक!
दीपशिखा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं एक डाई-हार्ड रोमांटिक हूं. मैं प्यार में विश्वास करती हूं, मैं रोमांस में विश्वास करती हूं, मैं शादी में विश्वास करती हूं. अगर यह काम नहीं कर रहा है, तो अपनी जिंदगी को बर्बाद करने से बेहतर है कि आप अपनी जिंदगी जिएं. आपको अपनी जिंदगी जीनी चाहिए.’ दीपशिखा ने यह भी बताया कि अपने करियर के शुरुआती सालों में कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने से उनकी इमेज पर असर पड़ा था.

बी-ग्रेड फिल्मों से इमेज हुई खराब
दीपशिखा ने कहा, ‘मैं उन फिल्मों का नाम नहीं लेना चाहती, मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहती, लेकिन उस समय आपको नहीं पता था कि कैसे चुनना है. हमें गाइड करने के लिए कोई गॉडफादर नहीं था. उन फिल्मों का मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा. मैं बड़ी फिल्में भी साइन कर रही थी, लेकिन फिर अचानक एक ट्रेड गाइड में इन फिल्मों में से एक का पोस्टर आ गया. लोगों ने मुझे जज किया, मान लिया कि मैं केवल बी-ग्रेड फिल्में कर रही हूं और मुझे साइडलाइन करना शुरू कर दिया. इससे मेरी इमेज को नुकसान पहुंचा.’

फिल्मों के अलावा शोज भी किए
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने 1997 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर ‘कोयला’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था और सुपरस्टार ने 1999 की कॉमेडी थ्रिलर ‘बादशाह’ के लिए उनका नाम सुझाया था, जिसे अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था. दीपशिखा ‘दिललगी’, ‘पार्टनर’, ‘शक्तिमान’, ‘सीआईडी’, ‘सोनपरी’, और ‘बिग बॉस 8’ जैसे शो और फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

शाहरुख की हीरोइन, बी-ग्रेड मूवी से इमेज की खराब, बोली- 4 बार शादी कर सकती हूं



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments