Last Updated:
किरेन रिजिजू ने शशि थरूर की तारीफ की और कांग्रेस की आलोचना की. ऑपरेशन महादेव पर विपक्ष की चुप्पी, हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी विवाद, असम में घुसपैठ पर मोदी सरकार की सख्ती पर जोर दिया.
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तारीफ की. (फाइल फोटो)किरेन रिजिजू ने कहा, “शशि थरूर जैसे नेता देश के लिए अच्छा सोचते हैं, लेकिन जब वे हिम्मत करके देशहित में कुछ बोलते हैं, तो उनकी ही पार्टी की ओर से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है. यह ठीक नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में ऐसे कई सांसद हैं जो राष्ट्रहित में सोचते हैं, लेकिन अपने नेतृत्व के डर से चुप रहते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि जब कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा से लौटे तो संसद में विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोक दिया. कांग्रेस के दो-तीन सांसदों ने कहा कि कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में जाकर कोई बड़ा काम नहीं किया, पैसा देकर कोई भी वहां जा सकता है. यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है.”
किरेन रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण दिया, जिससे असम और नॉर्थ ईस्ट की जनसांख्यिकी और सुरक्षा पर असर पड़ा. दूसरी ओर, मोदी सरकार ने अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सख्त नीतियां बनाईं. एक बात बिल्कुल साफ है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अवैध घुसपैठियों को जगह नहीं मिलेगी.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

