Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुडवो लाडला सुपरस्टार, जिसके हिट डेब्यू पर जश्न की जगह पसरा था...

वो लाडला सुपरस्टार, जिसके हिट डेब्यू पर जश्न की जगह पसरा था मातम का सन्नाटा


Last Updated:

वो जो पर्दे पर आते ही तहलका मचा देती थीं. वो जो जिसके राज कपूर संग खूब चर्चे हुए थे. अपने करियर में ज्यादातर हिट देकर जिसने अपनी अलग पहचान बनाई. आगे चलकर सुपरस्टार की पत्नी बनीं. लेकिन लाडले बेटे को स्टार बनते न देख पाईं.

नई दिल्ली. सादगी की मिसाल कही जाने वाली वो अप्सरा सी हसीना. अपनी एक्टिंग से जो लोगों को अपना मुरीद बना दिया करती थीं. जिस हसीना के पति भी इंडस्ट्री में धाक जमाए बैठे थे. वही बदनसीब अपने बेटे को हीरो बनते हुए न देख सकी और पहले ही दुनिया छोड़ गईं.

Nargis priya dutt 3

हम बात कर रहे हैं, इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस नरगिस की.वो अपने दौर की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं. वह अपने किरदारों में जान फूंक दिया करती थीं. उनके हिस्से वही फिल्में आईं, जो सिनेमा की दुनिया में इतिहास बन गए.

Nargis priya dutt

नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की थी. उनके बेटे संजय ने भी एक्टिंग की दुनिया में ही करियर बनाया है. संजय दत्त की फिल्म ‘रॉकी’ की रिलीज पहले ही उनकी मां नरगिस दत्त ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

raj kapoor awaara 1951 movie, raj kapoor awaara movie budget, raj kapoor awaara 1951 movie box office collectoin, What was the budget of awaara 1951, What is the best performance of Raj Kapoor, awaara 1951 movie cast, awaara 1951 movie songs, Raj Kapoor Awaara most celebrated films Indian cinema, Raj Kapoor Awaara release date, raj kapoor nargis awaara movie, raj kapoor nargis awaara movie story, raj kapoor nargis awaara movie hit or flop, Awaara Ek Do Teen song, most popular movie in 1951, Awaara based on true story, Raj Kapoor first movie, raj kapoor nargis hit movies, raj kapoor and Nargis best movies

दरअसल, जिस वक्त नरगिस बहुत बीमार थीं और कैंसर से जूझ रही थी. उसी वक्त के दौरान संजय दत्त की फिल्म रिलीज होने वाली थीं. नरगिस भी इस फिल्म के प्रीमियर का हिस्सा बनना चाहती थीं.उन्होंने जिद पकड़ रखी थी कि वह प्रीमियर जरूर देखेंगी.

नर्गिस पहले से ही काफी बीमार थीं. वह कोमा में चली गई थीं. डॉक्टर ने तो उनके दोबारा ठीक ने होने तक की बात कह दी थी. लेकिन किस्मत ने जोर दिया और वह ठीक हुईं, लेकिन उन्होंने इच्छा जताई कि वह संजय की फिल्म का प्रीमियर देखना चाहती थीं.

सुनील दत्त ने सारी तैयारिया कर ली थीं. थिएटर के बाहर एंबुलेंस खड़ी की गई. थिएटर में व्हील चैयर भी रखी गईं. उन्होंने सुनील दत्त से कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया जाए. क्योंकि वह इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहती थीं.

shree 420 movie box office collection, raj kapoor shree 420 movie, raj kapoor shree 420 movie cast, raj kapoor shree 420 movie songs, shree 420 full movie, shree 420 movie release date, shree 420 movie release date, shree 420 movie heroine name, shree 420 movie ke gane, shree 420 movie songs, raj kapoor nargis movies, raj kapoor shree 420 movie budget, raj kapoor shree 420 movie hit or flop, raj kapoor hindi movie shree 420, raj kapoor ki movie shree 420, raj kapoor movie shree 420 World wide collectoion, raj kapoor movie shree 420 story

इसके बाद फिल्म के प्रीमियर के लिए थिएटर के अंदर भी उनकी सीट सुनील दत्त और संजय दत्त के बीच तय की गई थी. सबकुछ तैयार था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था और उसी दौरान ठीक तीन दिन पहले ही नरगिस का निधन हो गया. 3 मई 1981 को नर्गिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

सुनील दत्त और संजय दत्त की तो दुनिया ही उजड़ गई थी. उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.बाद में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो, फिल्म हिट साबित हुई लेकिन संजय दत्त के घर पर जश्न के बजाय मातम पसरा हुआ था. सुनील दत्त को ताउम्र ये पछतावा रहा था कि वह नरगिस की ये इच्छा पूरी नहीं कर सके थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments