Saturday, May 9, 2026
Homeबॉलीवुडवो बदकिस्मत स्टारकिड, बॉक्स ऑफिस पर पहली मूवी निकली सुपरफ्लॉप, सिर्फ 3...

वो बदकिस्मत स्टारकिड, बॉक्स ऑफिस पर पहली मूवी निकली सुपरफ्लॉप, सिर्फ 3 फिल्मों में सिमट गया करियर


Last Updated:

Flop Star Kid: बॉलीवुड में स्टारकिड्स की भरमार है, जो अपने हुनर के दम पर टिके हुए हैं और दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं. लेकिन कुछ स्टारकिड ऐसे भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में सफलता हासिल नहीं कर पाए. एक स्टारकिड ने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत की और पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर निकली. सिर्फ 3 फिल्मों में एक्टर का करियर सिमटकर रह गया. क्या आप उस स्टारकिड का नाम जानते हैं?

नई दिल्ली. फिल्मों की दुनिया में सफलता मिलना कोई आसान काम नहीं है. कई लोग सालों तक स्टार बनने की कोशिश में लगे रहते हैं, तो कई एक्टर का करियर कुछ ही फिल्मों में सिमटकर रह जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक स्टारकिड के बारे में बताते हैं, जिसने अपने 9 साल के करियर में सिर्फ 3 फिल्मों में एक्टिंग की है. उनका नाम है हर्षवर्धन कपूर.

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

9 नवंबर 1990 को मुंबई में जन्मे हर्षवर्धन कपूर फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है, लेकिन बाकी कपूर फैमिली की तरह हर्षवर्धन अभी तक बड़े पर्दे पर खास पहचान नहीं बना पाए हैं. फिर भी वह स्टाइल, लग्जरी लाइफ और अनोखे चॉइस की वजह से हमेशा खबरों में बने रहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@harshvarrdhankapoor)

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

हर्षवर्धन कपूर ने करियर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था. उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ (2014) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर साबित हुई. इसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड किरदारों में दिखे थे. (फोटो साभार: Instagram@harshvarrdhankapoor)

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

इसके बाद उन्होंने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्ज्या’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया.,फिल्म से उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिर उन्होंने ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में एक नए तरह का रोल निभाया, पर दर्शकों ने उसे भी ज्यादा पसंद नहीं किया. (फोटो साभार: IMDb)

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

इसके बाद वह पापा अनिल कपूर के साथ ‘एके वर्सेस एके’ में एक छोटे से कैमियो में दिखाई दिए. साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘थार’ में हर्षवर्धन ने अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर की. फातिमा सना शेख भी थार मूवी का हिस्सा थीं. (फोटो साभार: IMDb)

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

हालांकि, इसके बाद से हर्षवर्धन फिल्मों से दूर हो गए हैं. लेकिन बड़े पर्दे के ग्लैमरेस वर्ल्ड से गायब होने का मतलब ये नहीं कि वे लाइमलाइट से बाहर हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई में करीब 5 करोड़ रुपए का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. यह घर ‘द स्मोकी हिल सीएचएस लिमिटेड’ में है और इसका कार्पेट एरिया करीब 970 स्क्वायर फीट है. (फोटो साभार: Instagram@harshvarrdhankapoor)

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

बताया जाता है कि यह जगह मुंबई के सबसे कनेक्टेड इलाकों में से एक है, जहां से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और लोअर परेल जैसे बिजनेस हब पास में हैं. कहा जा सकता है कि भले ही हर्षवर्धन ने फिल्मों में अब तक कुछ खास मुकाम नहीं बनाया, लेकिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स की वजह से वो खूब चर्चा बटोर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@harshvarrdhankapoor)

harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor birthday, anil kapoor son harshvarrdhan kapoor, harshvarrdhan kapoor flop film, harshvarrdhan kapoor news, हर्षवर्धन कपूर, हर्षवर्धन कपूर बर्थडे, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप करियर, हर्षवर्धन कपूर फ्लॉप फिल्में

वह फिटनेस, फैशन और आर्ट के शौकीन हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींच लेते हैं. कुछ सालों खबर आई थी कि वह अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे, लेकिन बाद में कहा गया कि अब उस मूवी को मेकर्स ने बंद कर दिया है. (फोटो साभार: Instagram@harshvarrdhankapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बॉक्स ऑफिस पर पहली मूवी निकली सुपरफ्लॉप, सिर्फ 3 फिल्मों में सिमट गया करियर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments