Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुडवो 'झांसी की रानी', जिनकी पहली कमाई थी 11 रुपये, माता की...

वो ‘झांसी की रानी’, जिनकी पहली कमाई थी 11 रुपये, माता की चौकी में हुआ ‘चमत्कार’, अब है सुरों की शहजादी


Last Updated:

ऋचा शर्मा का जन्म फरीदाबाद में हुआ, पिता पंडित दयाशंकर से संगीत सीखा. जगरातों में गाने से सफर शुरू, पहली कमाई 11 रुपए. ‘ताल’ फिल्म से पहचान मिली, कई हिट गाने दिए.

वो 'झांसी की रानी', जिनकी पहली कमाई थी 11 रुपये, माता की चौकी में हुआ चमत्कार!
लीवुड की मशहूर सिंगर ऋचा शर्मा जिनके नाम कई हिट गाने दर्ज हैं. जैसे ‘साजन के घर जाना है’, ‘माही वे’, ‘छलका, छलका रे’ आदि. शुरुआती दिनों में ऋचा को काफी संघर्ष करना पड़ा. उनका गायकी का सफर जगरातों में गाने से शुरू हुआ, जहां उन्हें पहला गाना गाने के लिए केवल 11 रुपए मिले थे.

ऋचा शर्मा का जन्म 29 अगस्त 1980 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था. उनके पिता पंडित दयाशंकर एक प्रसिद्ध कथावाचक और शास्त्रीय गायक थे. बचपन से ही ऋचा के मन में संगीत के प्रति गहरी रुचि थी. उनके पिता ने उन्हें संगीत की शिक्षा दी और रोज सुबह रियाज कराते थे. ऋचा बचपन में जगरातों में गाना गाया करती थीं, ताकि परिवार की आर्थिक मदद कर सकें. यही वह समय था, जब उन्होंने अपने पहले गाने के लिए केवल 11 रुपए कमाए.

पहली कमाई 11 रुपये
यह छोटी रकम उनके लिए बहुत बड़ी थी. एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था कि उन्होंने पहली बार कमाए 11 रुपए आज भी संभालकर रखे हैं.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments