Thursday, June 18, 2026
Homeदेशवृश्चिक: करियर-व्यापार में सफलता योग! सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानें राशिफल

वृश्चिक: करियर-व्यापार में सफलता योग! सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानें राशिफल


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 June 2026: वृश्चिक राशि के लिए 18 जून 2026 बेहद शुभ रहेगा. करियर और व्यापार में सफलता मिलने के योग है. धन लाभ के मौके मिलेंगे. प्रेम जीवन मधुर रहेगा. हल्की सेहत समस्या रहेगी. ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल और शाम का टोटका बताया.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 18 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज आपकी तीव्र अंतर्दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति आपको हर चुनौती पर विजय दिलाएगी. मानसिक रूप से आप खुद को बेहद मजबूत महसूस करेंगे, जिससे कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे. आज कुछ ऐसे छिपे हुए अवसर अचानक आपके सामने आ सकते हैं, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी. इन अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ना आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

कैसा रहेगा कार्यक्षेत्र और व्यापार
कार्यक्षेत्र और व्यापार के मामले में आज का दिन बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रहा है. नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और सटीक सुझावों की सीनियर्स द्वारा जमकर सराहना की जाएगी, जिससे ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कोई नया बड़ा अवसर या बेहतरीन फीडबैक मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है. वहीं व्यापारियों के लिए पुरानी फाइलें या पुराने संपर्क अचानक बड़ा फायदा करा सकते हैं. आज आपको अपनी नई योजनाओं पर पूरे आत्मविश्वास के साथ काम शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि स्थितियां आपके पक्ष में हैं.

धन लाभ के मिलेंगे कई मौके
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी मजबूत रहेगा और आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे. कोई पुराना बकाया पैसा जो काफी समय से अटका हुआ था, वह आज वापस मिल सकता है या फिर अचानक कोई अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका गहरा रोमांटिक और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा. आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में नयापन आएगा. घर में पूरी तरह से शांति, सद्भाव और एक सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, करें ये उपाय
बेहतर परिणाम और ऊर्जा के लिए आज वृश्चिक वाले अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. आज पेट और कमर में थोड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए हल्का और सात्विक भोजन करें तथा नियमित रूप से पानी पीते रहें. आज आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज शाम को एक विशेष उपाय करें. शाम के समय एक लाल मोमबत्ती जलाकर उसमें 3 लौंग डाल दें. इसके बाद 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें और फिर उस मोमबत्ती को घर के बाहर ही स्वाभाविक रूप से बुझने के लिए छोड़ दें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments