बीजिंग2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर विक्ट्री डे परेड मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने थियानमेन चौक से भाषण दिया।
जिनपिंग ने कहा कि चीन किसी की धमकियों से नहीं डरता और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने लोगों से इतिहास को याद रखने और जापान के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सैनिकों को सम्मान देने की अपील की।
जिनपिंग के भाषण के बाद देश की सैन्य ताकत दिखाई गई। इसमें परमाणु क्षमता वाली लंबी दूरी की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक परेड में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स, वाईजे-21 एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और JL-3 पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल दिखाई गई। इसके अलावा DF-5C न्यूक्लियर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का एडवांस वर्जन है।
यह चीन की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड है। परेड से पहले शी जिनपिंग के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन समेत दुनिया के 25 देशों के नेता मंच पर दिखाई दिए।
भारत के पड़ोस से पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू परेड में मौजूद रहे। चीन की विक्ट्री डे परेड से जुड़ी तस्वीरें…

राष्ट्रपति जिनपिंग ने विक्ट्री डे परेड का निरीक्षण किया।

परेड की शुरुआत से पहले जिनपिंग ने भाषण दिया।

परेड में जिनपिंग के साथ उनकी पत्नी, दाईं तरफ पुतिन और बायीं तरफ किम जोंग उन दिखाई दिए।

बीजिंग के आसमान में चीनी झंडा लिए हेलीकॉप्टरों का एक बेड़ा भी उड़ान भर रहा था। वे ‘80’ की आकृति बनाते हुए उड़ रहे थे।

परेड में शामिल चीनी नौसेना के जवान।

परेड में शामिल चीनी महिला सैनिकों का दस्ता।

परेड के लिए मार्च करते पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक।

चीन ने अपने ड्रोन हथियारों का प्रदर्शन किया।

चीन ने YJ-21 हाइपरसोनिक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया।

चीन ने परेड में अपनी DF-61 मिसाइलें दिखाईं।

परेड में 100+ हथियार, 45+ सैन्य टुकड़ियां और 100+ विमान हुए। सभी हथियार स्वदेशी हैं, जो चीन की सैन्य ताकत और तकनीक को दिखाते हैं।

व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग-उन पूर्व सैनिकों के साथ हाथ मिलाते हुए।

किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी किम जू आए भी चीन पहुंची हैं। जू को किम जोंग उन का उत्तराधिकारी माना जाता है।
चीन की विक्ट्री डे परेड से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
80 हजार कबूतर और गुब्बारे छोड़े
परेड के समापन पर, थियानमेन स्क्वायर में 80,000 शांति कबूतर और गुब्बारे छोड़े गए।
1. गुब्बारे

2. कबूतर

4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एंटी शिप मिसाइल DF-26D CG DF-26D गुआम किलर
परेड में चीन ने एंटी शिप मिसाइल DF-26D CG DF-26D गुआम किलर पेश की। यह एक मध्यम दूरी की मिसाइल है।
DF-26D को एक एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है, जिसे पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है। इसकी मारक क्षमता 5,000 किमी (3,107 मील) तक है।
इसे गुआम किलर नाम दिया गया है क्योंकि इसका इस्तेमाल गुआम में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन ने नई DF-5C मिसाइल पेश की
चीन की नई DF-5C मिसाइल जल्द ही सेना को मिल जाएगी। इसका हाल ही में अनावरण किया गया है।यह चीन के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल जखीरे DF-5 सीरीज का एडवांस वर्जन है।
इसकी मारक क्षमता 13000 किमी से अधिक है। माना जाता है कि DF-5C में 10 री-एंट्री व्हीकल वॉरहेड्स ले जाने की क्षमता है।
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन की नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल DF-61
चीन ने अपनी नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का नाम DF-61 रखा है। यह बड़ी मिसाइल आठ पहियों वाले ट्रक पर रखकर ले जाई जाती है। परेड से पहले इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दी थीं।
परेड में DF-61 को और भी ताकतवर हथियारों के साथ पेश किया गया। इसमें JL-1 वायु से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल, JL-3 पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल और जमीन से दागी जाने वाली ICBM DF-31 का नया वर्जन शामिल था।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों का यह समूह पहली बार चीन की थल, जल और वायु, तीनों जगहों से परमाणु ताकत दिखाता है। इसे चीन की संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए इसे ‘तुरुप का पत्ता’ बताया गया।

29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन ने पहली बार एडवांस हेलिकॉप्टर दिखाया
परेड में पहली बार एडवांस हेलिकॉप्टर का भी प्रदर्शन किया गया। अभी इसकी डिटेल सामने नहीं आई है।

47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन ने हाइपरसोनिक मिसाइल YJ-17 दिखाई
चीन ने परेड में एंटी शिप मिसाइल YJ 17 को दिखाया। चीन आम तौर पर अपनी इन मिसाइलों के YJ का इस्तेमाल करता है।
इसी वजह से माना जा रहा है कि YJ-17, DF-17 मिसाइल का नया वर्जन है। इसका जिक्र पहली बार 2014 में हुआ था। DF-17 एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिस पर हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन लगाया गया है।

माना जाता है कि यह मिसाइल पारंपरिक वारहेड भी ले जा सकती है और परमाणु हमला करने में भी सक्षम है।
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन ने पानी के अंदर चलने वाले दो ड्रोन दिखाए
परेड में पहली बार चीन के दो बेहद बड़े पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन (XLUUVs) दिखाए गए। पनडुब्बी विशेषज्ञ एच. आई. सटन के मुताबिक, समुद्री जंग में इस तरह के ड्रोन की संख्या के मामले में चीन दुनिया में सबसे आगे है।
सटन ने कहा कि ये दोनों XLUUVs नए हैं और माना जा रहा है कि ये चीन के तीन साल के परीक्षण कार्यक्रम के सफल नतीजे हैं।
पहला ड्रोन, जिसे AJX002 कहा गया है, करीब 18 से 20 मीटर (59 से 66 फीट) लंबा है और इसकी मोटाई 1 से 1.5 मीटर (3 से 5 फीट) है।
दूसरा ड्रोन लंबाई में तो लगभग उतना ही है, लेकिन यह ज्यादा चौड़ा है। करीब 2 से 3 मीटर। इस पर दो मस्तूल लगे हैं, जबकि AJX002 पर कोई मस्तूल नहीं है।
इन ड्रोन का असली इस्तेमाल अभी साफ नहीं है। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि इन्हें टॉरपीडो या माइंस से लैस किया जा सकता है, या फिर ये सिर्फ निगरानी (रेकी) के काम आ सकते हैं।

59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम PHL-16
चीन ने अपनी विजय दिवस परेड में PHL-16 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर दिखाया। इसे PCL-191 भी कहा जाता है। इसे ताइवान के खरीदे गए अमेरिका के लॉकहीड मार्टिन हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (हिमार्स) का चीनी वर्जन जाता है।

PHL-16 अपनी लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता के कारण ताइवान स्ट्रेट में संभावित संघर्षों में अहम भूमिका निभा सकता है।
02:18 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चीन ने एंटी सबमरीन मिसाइलों का प्रदर्शन किया
02:08 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चीन ने नया टाइप 99B मेन बैटल टैंक पेश किया
चीन ने अपनी विजय दिवस परेड में नया टाइप 99B मेन बैटल टैंक पेश किया। यह टाइप 99 सीरीज का नवीनतम तीसरी पीढ़ी का टैंक है।
टाइप 99A का वजन 55 टन है और इसमें 125 मिमी की तोपें हैं। इसमें एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम भी है, जिसमें एक डिफेंसिव लेजर शामिल है, जो जमीन पर वाहनों और हेलीकॉप्टरों को निशाना बना सकता है।
पिछले साल सितंबर में टाइप 99B को देखा गया था, जिसमें दो प्रोजेक्टाइल लॉन्चर और चार फायर कंट्रोल रडार थे, जो ड्रोन जैसे खतरों को रोकने और नष्ट करने के लिए बनाए गए हैं।

टाइप 99ए का उपयोग तिब्बत पठार जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में सैन्य अभ्यासों में हुआ है, जो भारत के साथ विवादित सीमा के पास है।
02:05 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
परेड में इस बार कोई विदेशी सैनिक नहीं
राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस, उत्तर कोरिया और ईरान सहित कई अन्य देशों के नेताओं के साथ परेड देख रहे हैं, लेकिन इस परेड में कोई विदेशी सैनिक भाग नहीं लेंगे।
2015 में 70वीं वर्षगांठ परेड के दौरान 17 देशों के लगभग 1000 सैनिकों ने तियानमेन स्क्वायर से मार्च किया। इनमें पाकिस्तान, रूस, बेलारूस, क्यूबा, मिस्र, कजाखस्तान, किरगिस्तान, मेक्सिको, मंगोलिया, सर्बिया, और ताजिकिस्तान जैसे देशों के सैन्य दल शामिल थे।
01:59 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
परेड में शामिल चीनी वायुसेना के हेलिकॉप्टर

सैन्य परेड के दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (वायु सेना) के हेलिकॉप्टर एक साथ उड़ान भरते हुए।
01:47 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
परेड में आधुनिक हथियार दिखा रहा चीन
- लड़ाकू विमान: J-20 और J-35 जैसे स्टील्थ जेट
- मिसाइलें: DF-31AG और DF-41 बैलिस्टिक मिसाइलें, DF-ZF हाइपरसोनिक मिसाइल
- ड्रोन: FH-97 स्टील्थ ड्रोन
- एयर डिफेंस सिस्टम: HQ-19, HQ-26
- टैंक और बख्तरबंद वाहन: VN17
- वॉरशिप: फुजियान

01:39 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चीन में विक्ट्री डे परेड जारी, लाइव फुटेज
01:37 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जिनपिंग बोले- मानव सभ्यता को बचाने में चीन का बड़ा योगदान
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने परेड में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जापानी आक्रमण के खिलाफ लड़ा गया युद्ध बहुत कठिन लेकिन महान संघर्ष था। यह आधुनिक समय में किसी विदेशी आक्रमण पर चीन की पहली बड़ी जीत थी।
शी जिनपिंग ने बताया कि यह जीत चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेतृत्व और देश की एकजुटता की वजह से मिली।जिनपिंग ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में चीन के लोगों ने भारी बलिदान दिए और मानव सभ्यता को बचाने तथा विश्व शांति की रक्षा करने में बड़ा योगदान किया।
अपने भाषण में शी जिनपिंग ने दुनिया के देशों से कहा कि वे युद्ध की असली वजहों को खत्म करें और पुराने दुखद हादसों को दोबारा न होने दें। उन्होंने कहा कि सच्ची सुरक्षा तभी मिल सकती है जब सभी देश बराबरी से पेश आएं, आपसी मेलजोल रखें और एक-दूसरे का सहयोग करें।
जिनपिंग ने कहा कि आज मानवता के सामने फिर से यह चुनाव है कि वह शांति चुने या युद्ध, संवाद करे या टकराव।
जिनपिंग ने कहा कि चीन शांति और विकास के रास्ते पर चलेगा और दुनिया के दूसरे देशों के साथ मिलकर ऐसा समुदाय बनाएगा, जहां सबका भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हो।शी जिनपिंग ने चीनी सेना (PLA) को विश्वस्तरीय ताकत बनने, राष्ट्रीय संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की मजबूती से रक्षा करने की सलाह दी।
01:32 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
परेड में आधुनिक हथियारों के साथ 10 हजार सैनिक मौजूद
10,000 से ज्यादा सैनिकों और सैकड़ों आधुनिक हथियारों के साथ यह परेड कर रहे हैं। चीन की मीडिया के मुताबिक बीजिंग में सैन्य परेड को देखने के लिए 50 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए हैं।

01:22 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जिनपिंग ने कहा- चीन इतिहास के सही पक्ष में है
जिनपिंग ने कहा कि जापानी आक्रमण के विरुद्ध युद्ध यह जीत आधुनिक इतिहास में चीन की पहली पूर्ण विजय थी, इतिहास हमें याद दिलाता है कि विभिन्न देशों को ऐसी त्रासदी को फिर से दोहराने को रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया अब फिर से संवाद या टकराव, शांति या युद्ध के सवाल का सामना कर रही है, चीनी लोग इतिहास के सही पक्ष पर खड़े हैं।
01:16 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जिनपिंग बोले- ये भविष्य की तरफ देखने का अवसर
शी जिनपिंग ने अपने भाषण की शुरुआत यह कहकर की कि यह इतिहास का सम्मान करने और भविष्य की ओर देखने का अवसर है।
उन्होंने युद्ध की विजय में योगदान देने वाले दिग्गजों, साथियों और देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परेड में शामिल होने वाले विश्व नेताओं का भी स्वागत किया।

12:57 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
तानाशाह किम के साथ बेटी किम जू आए भी चीन पहुंचीं

किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी किम जू आए भी चीन पहुंची हैं। जू को किम जोंग उन का उत्तराधिकारी माना जाता है।
12:55 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जिनपिंग ने परेड में रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया

12:53 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
रूसी राष्ट्रपति पुतिन परेड में शामिल होने पहुंचे
12:50 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
नॉर्थ कोरियाई लीडर किम जोंग उन परेड में शामिल होने पहुंचे
12:45 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बीजिंग में कुछ ही देर में विक्ट्री डे परेड शुरू होगी
12:42 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जापान की हार को अपनी बड़ी जीत बता रहा चीन
चीन हाल के महीनों में जापान की हार को अपनी बड़ी जीत के तौर पर पेश कर रहा है। वह कहता है कि उसने और सोवियत यूनियन (USSR) ने युद्ध में सबसे ज्यादा योगदान दिया, जबकि अमेरिका और यूरोप जैसे पश्चिमी देशों की भूमिका को नजरअंदाज कर रहा है।
जिनपिंग चाहते हैं कि लोग सेकेंड वर्ल्ड वॉर को चीन के नजरिए से देखें। उन्होंने मई 2025 में रूस के एक समारोह में हिस्सा लिया था। इस दौरान जिनपिंग ने एक आर्टिकल में कहा था कि चीन और USSR ने जापान और जर्मनी के खिलाफ युद्ध में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने अमेरिका या यूरोप का कोई जिक्र नहीं किया।
नानजिंग नरसंहार पर बनी फिल्में भी इसी इतिहास को लोगों तक पहुंचा रही हैं। चीन ने नानजिंग नरसंहार को दिखाने के लिए ‘डेड टू राइट्स’ नाम से फिल्म भी बनाई है। जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले चार दिनों में ही 50 करोड़ युआन (लगभग 430 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।

इसी साल जुलाई में रिलीज हुई नानजिंग नरसंहार पर बनी चीनी फिल्म ‘डेड टू राइट्स’ ने दुनिया भर में 2.67 हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया।
12:42 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चीन 100 से ज्यादा फाइटर जेट्स का प्रदर्शन करेगा
यह परेड चीन की मिलिट्री पावर और ग्लोबल असर दिखाने का एक बड़ा मंच है। इसमें हजारों सैनिक, 100 से ज्यादा फाइटर जेट्स और सैकड़ों मिलिट्री इक्विपमेंट शामिल होंगे।
परेड के दौरान चीन कई नए हथियार दुनिया के सामने लाएगा। इनमें J-20 (5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट), FH-97 कॉम्बैट ड्रोन (सुपरसोनिक ड्रोन) और हाइपरसोनिक मिसाइलें शामिल हैं।
इसके अलावा DF-41 और DF-31AG जैसी इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें दिखाई जाएंगी, जो 12000 से 15000 किमी तक मार कर सकती हैं।
चीन YJ-15 और YJ-20 जैसी एंटी-शिप मिसाइलों का भी प्रदर्शन करेगा। परेड में गाइडेड लेजर वेपन, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग सिस्टम और अंडरवाटर ड्रोन भी दिखाए जाएंगे, जो ताइवान के आसपास और दक्षिण चीन सागर में चीन की ताकत बढ़ाते हैं।

J-20 को चेंगदू एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने डेवलप किया है। इसे माइटी ड्रैगन भी कहा जाता है। इसकी अधिकतम स्पीड 2.55 मैक (लगभग 2,468 किमी/घंटा) है। ये करीब 5926 किमी तक उड़ान भर सकता है।

चीन के चांगहे Z-8L और हार्बिन Z-20 हेलिकॉप्टर परेड के लिए रिहर्सल करते हुए।

चीनी वायु सेना की बेई एरोबैटिक टीम के J-10 लड़ाकू विमान फ्लाईओवर रिहर्सल के दौरान, एक फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए।
12:41 AM3 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ताइवान और पश्चिमी देशों को चेतावनी देगा चीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परेड सिर्फ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर चीन की स्थिति को मजबूत करने की भी कोशिश है। राष्ट्रपति जिनपिंग इस परेड के जरिए ताइवान और पश्चिमी देशों को चेतावनी देना चाहते हैं कि चीन किसी भी युद्ध के लिए तैयार है।
यह परेड पश्चिमी देशों के खिलाफ रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया के गठजोड़ को मजबूत करने का भी कोशिश है। पश्चिमी देशों की तरफ से सिर्फ सर्बिया और स्लोवाकिया इस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।
ब्रिटेन के चैथम हाउस की एक्सपर्ट यू जी का कहना कि जिनपिंग इस परेड के जरिए दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वह ग्लोबल लीडरशिप करना चाहते हैं। जिनपिंग का मानना है कि दुनिया को एक ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसकी अगुआई चीन करे और कई गैर-पश्चिमी देश उसका साथ दें।
यह प्रोग्राम ऐसे समय पर हो रहा है, जब दुनिया ट्रम्प की टैरिफ नीतियों और आक्रामक विदेश नीति से जूझ रही है। ऐसे में चीन के पास मौका है कि वो दुनिया के ज्यादा से ज्यादा देशों को अपने पक्ष में गोलबंद कर सके।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 30 अगस्त से ही चीन में हैं। वे आज विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे।

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन अपनी स्पेशल ट्रेन से विक्ट्री डे परेड में शामिल होने चीन पहुंचे।

पश्चिमी देशों की तरफ से सिर्फ सर्बिया और स्लोवाकिया के नेता इस परेड में शामिल होंगे। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको कल चीन पहुंचे।

