Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी दालमंडी जा रहे सांसद-पूर्वमंत्री समेत 100 सपाई कैंपस अरेस्ट: टैगोर...

वाराणसी दालमंडी जा रहे सांसद-पूर्वमंत्री समेत 100 सपाई कैंपस अरेस्ट: टैगोर टॉउन गेट पर रस्सियां लगाकर पुलिस ने रोका, ADCP-ACP ने गिनाया लॉ-एंड ऑर्डर – Varanasi News


वाराणसी में नए प्रोजेक्ट दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण और निर्माण ध्वस्तीकरण के सपा ने विरोध का शंखनाद किया है। दालमंडी के व्यापारियों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने गुरूवार को मोर्चा खोल दिया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने दालमंडी जाने की घोषणा और धरना की बात कह

.

दालमंडी जा रहे सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह को रोकने के लिए टैगोर टाऊन पहुंची पुलिस ने रस्सी लगाकर कालोनी का आवागमन रोक लिया। जानकारी पर एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी नितिन तनेजा, इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा पहुंचे और सपा सांसद को समझाने का प्रयास किया।

दालमंडी बाजार जाने से पहले सपा के सांसद और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल समेत 100 से अधिक सपा नेताओं को पुलिस ने रस्सियां बांधकर रोक लिया। पुलिस और सपा सांसद के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद एडीएम सिटी भी पहुंच गए तो सांसद ने दुकानदारों और स्थानीय मकान मालिकों की समस्याएं बताई। उन्होंने प्रोजेक्ट में प्रशासन की मनमानी और अनुचित मुआवजा की बात कही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments