Monday, May 11, 2026
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका के शिकागो में इमिग्रेशन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन,...

वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका के शिकागो में इमिग्रेशन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, फेडरल एजेंट्स ने आंसू गैस और पेपर बॉल्स दागे


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के शिकागो में शुक्रवार को ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट) ऑफिस के बाहर हिंसक झड़प हुई। करीब 100 लोग हिरासत केंद्र की खराब हालत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया, जिससे फेडरल एजेंट्स ने आंसू गैस और पेपर बॉल्स चलाए। कई लोग घायल हुए और एक-दूसरे की आंखों में पानी डालकर मदद करते दिखे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हिरासत में रहने वालों को खाने-पीने और दवाइयों की कमी है। ICE ने कहा कि प्रदर्शनकारी गेट ब्लॉक कर रहे थे और एक के पास हथियार मिला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments