Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यदिल्लीलॉ स्टूडेंट ने रची 30 लाख की चोरी की साजिश: दोस्त...

लॉ स्टूडेंट ने रची 30 लाख की चोरी की साजिश: दोस्त को नौकरानी बनाकर भेजा, 2 दिन में चोरी कर फरार हुए; तीनों आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस के साथ 30 लाख की चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों महिलाएं।

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक महिला लॉ की छात्रा ने फिल्मी अंदाज में 30 लाख रुपए की चोरी की साजिश रची। उसने अपनी दोस्त को नकली पहचान के साथ एक डॉक्टर के घर में घरेलू सहायिका बनाकर भेजा और महज दो दिन बाद ही 30 लाख रुपए नकद और मोबाइल लेकर फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

12 जून को हुई जब डॉ. अनिल रहेजा ने पुलिस को PCR कॉल कर अपने घर से 30 लाख रुपए की चोरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने ‘तनवीर कौर’ नाम की एक महिला को नौकरानी के तौर पर रखा था, जो महज 48 घंटे में नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

जांच में सामने आया कि ‘तनवीर कौर’ असली नाम नहीं था। शिल्पी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खुद को तनवीर कौर बताकर एक एजेंसी से घरेलू सहायिका की नौकरी पाई थी। लॉ स्टूडेंट रजनी ने शिल्पी और एक अन्य साथी नेहा सामल्टी (25) के साथ पूरे अपराध की योजना बनाई थी।

पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और मेरठ में छापेमारी कर शिल्पी और रजनी को गिरफ्तार किया।

23 लाख रूपए नगद जब्त

पुलिस ने शिल्पी के पास से 10.07 लाख रुपए नकद, मोबाइल का खाली डिब्बा और कुछ एक्सेसरीज, जबकि रजनी के पास से 12.5 लाख रुपए और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। नेहा से 50 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

नगद जब्त किए गए लगभग 23 लाख रूपए के साथ दिल्ली AATS की टीम।

नगद जब्त किए गए लगभग 23 लाख रूपए के साथ दिल्ली AATS की टीम।

तीनों महिलाएं पहली बार अपराधी ​​

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों महिलाएं पहली बार अपराध में शामिल हुईं और जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपराध का रास्ता चुना। एजेंसी को दिए गए दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं।फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि कहीं और भी वारदात तो नहीं की गई और चोरी के बाकी पैसे कहां छिपाए गए हैं।

—————————

ठगी की ये खबर भी पढ़ें…

12वीं पास 15 लड़कों ने 500 करोड़ की ठगी की:लखनऊ में बैठकर साउथ इंडियंस को बनाते थे शिकार, लोगों को लगता था गेम में हारे हैं पैसा

लखनऊ में बैठकर 12वीं पास 15 साइबर ठगों ने साउथ इंडियंस से 500 करोड़ रुपए की ठगी की है। ये लड़के श्रीलंका में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर काम करते थे। इनका लोकल सरगना विशाल यादव उर्फ गन्नी उर्फ प्रिंस था, जो उन्हें टारगेट देता था। प्रिंस दुबई में बैठा है। साइबर ठग अन्ना रेड्‌डी गेमिंग एप का इस्तेमाल करते थे। इसके जरिए वे लोगों से 1 से 3 हजार रुपए तक की ऑनलाइन ठगी करते थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments