Tuesday, June 30, 2026
Homeफूडलालू प्रसाद यादव भी हैं इस मटन के दीवाने, 50 साल से...

लालू प्रसाद यादव भी हैं इस मटन के दीवाने, 50 साल से दुकान की बादशाहत है कायम


जहानाबाद: स्वाद का नाम आते ही जहानाबाद के लोग एक खास मटन दुकान को याद करते हैं, जो पिछले 50 सालों से मशहूर है. गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के पास स्थित इस दुकान को स्वाद और ग्राहकों के भावनात्मक जुड़ाव के लिए जाना जाता है. नेता, अफसर, पुलिस और स्थानीय लोग सभी यहां आते हैं. यह दुकान शिव प्रसाद की है. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.

जानें कब हुई दुकान की शुरुआत

करीब 50 साल पहले एक साधारण ढाबे से इस दुकान की शुरुआत हुई थी. समय के साथ शहर का नक्शा बदला, लेकिन दुकान ने स्वाद और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखा. यहां मटन मसालेदार और देसी अंदाज में तैयार किया जाता है, कोयले की धीमी आंच पर पकाया जाता है. ऐसे में इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.

दुकान के खुलने का समय

यहां सुबह 8 बजे से मटन, चिकन और मछली मिलती है. दोपहर 12 बजे तक मटन खत्म हो जाता है.  जबकि चिकन और मछली दोपहर 3 बजे तक मिलती हैंं. दुकान मंगलवार, गुरुवार और कभी-कभी शनिवार को बंद रहती है. मुर्ग मसल्लम भी यहां का मशहूर आइटम है, जो ऑन डिमांड तैयार होता है.

जानें दुकान की खासियत

ग्राहक कहते हैं कि शिव प्रसाद के दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर घर के मसाला और पारंपरिक अंदाज में तैयार किया जाता है. जहां प्याज, लहसुन, अदरक और खास मिर्ची के साथ मटन पकाने का तरीका आज भी वैसा ही है. जैसे 50 साल पहले था. ग्रेवी गाढ़ी होती है और इसे चावल, रोटी या लिट्टी के साथ बड़े चाव से स्वाद के दीवाने खाते हैं.

नेताजी और पुलिस वाले भी हैं फैन

यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं. खास तौर पर चुनावी मौसम में नेता और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद रहती है. कई बड़े हस्तियां भी यहां का स्वाद चखने आते हैं, जिनमें लालू प्रसाद यादव भी शामिल हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि यह दुकान मटन खाने के लिए ही जहानाबाद में मशहूर है.

स्वाद में है अपनापन

दुकान के स्टाफ मणि जी बताते हैं कि हम सिर्फ खाना नहीं परोसते हैं. बल्कि ग्राहकों से अपनापन भी बांटते हैं. हमारे यहां मुर्गा, मछली और मटन तीनों मिलते हैं. हर नॉन वेज का अलग रेट है, लेकिन सब में 3 पीस ही रहते हैं. 160 रुपए में चिकन, 170 रुपए में मछली और 180 रुपए में मटन मिलता है. चिकन और मछली 1 बजे और 2 बजे तक मिल जाती है, लेकिन मटन 12 बजे के बाद नहीं मिलता है. देसी टेस्ट के साथ मटन तैयार करना यहां की खासियत है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments