Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखीमपुर में गोला-बांकेगंज रोड पर कोहरे में पिकअप-टेम्पो टकराईं: 4 घायल,...

लखीमपुर में गोला-बांकेगंज रोड पर कोहरे में पिकअप-टेम्पो टकराईं: 4 घायल, ड्राइवर के दोनों पैर टूटे; 3 ट्रॉमा सेंटर रेफर – Gola Gokaran Nath News




लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे गोला-बांकेगंज मार्ग पर निपनियां मोड़ के पास एक टैम्पो और पिकअप की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टैम्पो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। टैम्पो बांकेगंज की ओर से जा रहा था और पिकअप गोला की ओर से आ रही थी । हादसे में बेचापुर गांव निवासी टैम्पो ड्राइवर रामू (45) के दोनों पैर टूट गए। इसके अलावा, टैम्पो में सवार सुभानपुर निवासी विनोद (48) के सिर में गंभीर चोट आई, झाऊपुर निवासी जगदीश (48) के हाथ में और मैकूपुर निवासी अजय (30) के पैर व कमर में चोटें आईं। सभी घायलों को गोला सीएचसी पहुंचाया गया। रामू, विनोद और अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप (UP31KN4795) का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर बांकेगंज पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण ओवरटेकिंग बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निपनियां गांव के मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते हैं और लोक निर्माण विभाग को यहां संकेतक लगाने चाहिए। गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार रात को सड़कों पर विजिबिलिटी 5 से 30 मीटर तक दर्ज की गई थी। लखीमपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और गोला का 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे घना कोहरा छाया हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments