Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखीमपुर में ओले गिरे, मकान गिरने से एक की मौत: पेड़...

लखीमपुर में ओले गिरे, मकान गिरने से एक की मौत: पेड़ गिरने से कई लोग घायल, आंधी-बारिश से फसलें तबाह; बिजली कटी – Lakhimpur-Kheri News




लखीमपुर खीरी में मंगलवार दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। जिले में दर्जनों पेड़ उखड़ गए और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर बाद अचानक घने काले बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी ने दिन में ही रात जैसा माहौल बना दिया। इसके बाद कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। निघासन, गोला, मैगलगंज और ईसानगर क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पसगवां और मितौली ब्लॉक के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए और कई मकानों व दुकानों की टीनशेड उड़ गईं। मैगलगंज क्षेत्र के जमुनिया कढ़ीले गांव में एक मकान गिरने से रतिराम मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हैरामखेड़ा गांव में पेड़ गिरने से गुड्डी देवी और सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, इच्छनापुर निवासी पूरन सिंह के घर पर पेड़ गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे नेशनल हाईवे-30 पर घंटों यातायात बाधित रहा। कई बिजली के खंभे और तार टूटने से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments