लखनऊ के संगीत नाट्य अकादमी में ‘लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन हुआ। यूपी पर्यटन विभाग के सहयोग से एमरेन फाउंडेशन द्वारा इसे आयोजित किया गया। ये 6 संस्करण जो कि शांति और सद्भाव की थीम पर आधारित है । कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में प्रयागराज की पू
.
फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे दर्शक
‘यूपी अपने आप में एक राष्ट्र’
मुख्य अतिथि रीता बहुगुणा जोशी ने कलाकारों और महिलाओं को सशक्त बनाने में फेस्टिवल की भूमिका को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि एमरेन फाउंडेशन जैसे संगठन महिलाओं और कलाकारों के लिए न केवल मंच तैयार कर रहे हैं बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश अपने आप में एक राष्ट्र जैसा है, यहां की प्रतिभा और संस्कृति देश की पहचान है।

एक्ट्रेस रेनिता कपूर बोली फिल्म फेस्टिवल बेहद जरूरी युवा कलाकारों को मिलेगा बढ़ावा
‘शार्ट फ़िल्म सिनेमा की रूह’
एफटीआईआई के कुलपति धीरज सिंह ने कहा कि शॉर्ट फिल्में सिनेमा की रूह है। जो व्यावसायिक दबावों से मुक्त होकर वास्तविक कलात्मकता को सामने लाती हैं। यूपी आने वाले समय में सिनेमा का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। फेस्टिवल की संस्थापक रेणुका टंडन ने कहा कि आयोजन रचनात्मकता, सहानुभूति और मानवीय संवेदनाओं के संगम का प्रतीक है। कार्यक्रम निदेशक गौरव द्विवेदी ने बताया कि दो दिवसीय फेस्टिवल के लिए सैकड़ों प्रविष्टियों में से 20 फिल्मों का चयन किया गया है, जिनमें 10 का प्रदर्शन पहले दिन हुआ।

मंच पर कहानी सुनाते हुए लक्ष्य माहेश्वरी
पहले दिन 10 शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गई
पहले दिन 10 शॉर्ट फिल्मों प्रदर्शित की गई। जो कि सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करती है—“रिजॉल्व? चाइल्ड लेबर” में बाल श्रम की पीड़ा, “घुसेपीठिया कौन?” में मानव-प्रकृति सह-अस्तित्व, “नॉट डिलीवरड” में मानसिक स्वास्थ्य, और “लॉस्ट इन टेलीपोर्टेशन” में तकनीकी एकाकीपन को संवेदनशील ढंग से दिखाया गया। इन फिल्मों को देखने के लिए साहित्य , थिअटर फिल्मों के शौकीन पहुंचे। विशेष आकर्षण ‘स्किलिंग इनिशिएटर्स’ फिल्म रही, जो महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित थी। वहीं एफटीआईआई छात्रों की ‘सनफ्लावर्स वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
‘कलाकारों का लगा जमावड़ा’
इस खास मौके पर कहानीकार लक्ष्य माहेश्वरी ने ‘चार सहायकों की कहानी’ प्रस्तुत किया। इस कहानी ने हाल में समा बांध दिया। जिसे सुनने के बाद दर्शकों ने खूब ताली बजाई। कार्यक्रम में ऋचा वैश्य, अम्बरीश टंडन, रेनिता कपूर, देव वर्मा, उषा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में फिल्मी कलाकारों , लेखकों और साहित्यिक दुनिया से जुड़े हुए लोग शामिल हुए।

