Last Updated:
Indian Railway News: अहमदाबाद RPF ने फर्जी TTE शिव शंकर जायसवाल को गिरफ्तार किया है. वह QR कोड स्कैन कर यात्रियों से पैसे वसूलता था. वह कई शहरों में ठगी कर चुका है. पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर.
अहमदाबाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक ऐसे फर्जी TTE को गिरफ्तार किया है. (फोटो News18)
न्यूज18 गुजराती
Indian Railway News: ट्रेन में रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए वह बस एक और TTE जैसा दिखता था. काले कपड़े, हाथ में पेन और मुंह पर टिकट का सवाल. “टिकट दिखाइए” कहने के बाद अगर सामने वाला थोड़ा घबराया या उसका टिकट अधूरा निकला, तो वह QR कोड दिखा देता और कहता – “फाइन लगेगा यहीं पेमेंट कर दीजिए.” फिर जो होता था वो एक ठगी की स्क्रिप्ट होती थी. जिसे उसने बार-बार दोहराया कई शहरों में, कई लोगों के साथ. लेकिन अब उसका यह खेल खत्म हो गया है.
जांच में सामने आया है कि शिव शंकर विशेष तौर पर कम पढ़े-लिखे, मजदूर वर्ग और ग्रामीण यात्रियों को अपना निशाना बनाता था. वह खुद को TTE बताकर टिकट मांगता और अगर किसी के पास वेटिंग टिकट होता, तो कहता कि “थोड़ा एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, मैं बर्थ कन्फर्म करवा दूंगा.”
जिनके पास टिकट नहीं होता, उनसे कहता कि फाइन लगेगा और QR कोड दिखाकर तुरंत पेमेंट करवा लेता. यह QR कोड उसके खुद के ई-वॉलेट से जुड़ा हुआ होता था. इससे पैसा सीधे उसके खाते में चला जाता.
शिव शंकर सिर्फ अहमदाबाद ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों जैसे दिल्ली, कानपुर, भोपाल और नागपुर में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. हर जगह वह कुछ दिन रुकता, अलग-अलग वेशभूषा में खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर ठगी करता और फिर शहर बदल लेता.
प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि शिव शंकर ने यह ‘काम’ खुद से ही सीखा और काफी समय से यही करता आ रहा है. अब पुलिस उसके मोबाइल, QR कोड अकाउंट और बैंक डिटेल्स खंगाल रही है ताकि हर ठगी का रिकॉर्ड निकाला जा सके.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

