Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहार'राहुल गांधी पहले जंगलराज के लिए मांगें माफी': सासाराम दौरे पर...

‘राहुल गांधी पहले जंगलराज के लिए मांगें माफी’: सासाराम दौरे पर PK ने कांग्रेस के 45 साल के शासन पर प्रशांत उठाए सवाल – Sasaram News



जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने रोहतास के चेनारी में राहुल गांधी के प्रस्तावित सासाराम दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार आने से पहले जंगलराज के लिए माफी मांगनी चाहिए।

.

किशोर ने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से लालू प्रसाद यादव ने बिहार में 15 साल तक जंगलराज चलाया। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के 45 साल के शासन में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य क्यों बना रहा। जब देश के अन्य राज्य विकास कर रहे थे, तब बिहार पिछड़ता गया।

राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग

जन सुराज के नेता ने कहा कि जब तक राहुल गांधी इन सवालों का जवाब नहीं देते और अपनी पार्टी की विफलताओं के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक उनकी यात्रा का कोई महत्व नहीं है। बिहार बदलाव यात्रा के दौरान चेनारी की जनसभा में किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आलोचना की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments