Saturday, May 9, 2026
Homeएजुकेशनराजस्थान में स्कूल के बच्चों को मिली अनोखी छूट, शिक्षा मंत्री ने...

राजस्थान में स्कूल के बच्चों को मिली अनोखी छूट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी


Image Source : ANI
राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर

हम और आप सभी लोग जो आज किसी न किसी जगह पर नौकरी कर रहे हैं, वो सभी अपने बचपन में किसी न किसी स्कूल में पढ़े हैं। अब हर स्कूल के अपने कुछ नियम होते हैं जिसे वहां पढ़ने वाले बच्चों को फॉलो करना होता है और इसमें सबसे कॉमन नियम वहां का स्कूल ड्रेस पहना होता है। अब स्कूल सरकारी हो या फिर प्राइवेट हो, हर स्कूल का अपना एक ड्रेस होता है जिसे पहनने के बाद ही स्कूल जाया जा सकता है। आपके बच्चे भी जिस स्कूल में पढ़ते होंगे, वो वहां का ड्रेस पहनकर जाते होंगे मगर राजस्थान सरकार ने राज्य में स्कूली छात्रों को एक अनोखी छूट दी है जो अब तक किसी ने सोची नहीं होगी। आइए आपको उस छूट के बारे में बताते हैं।

सामान्य वेशभूषा में भी स्कूल में मिलेगी एंट्री

आपको बता दें कि राजस्थान में स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को लेकर एक फैसला लिया गया है जो उनके ड्रेस से जुड़ी हुई है। वहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अब लोकल कपड़े जो वो आमतौर पर घर पर या फिर कहीं जाते समय पहनते हैं, उसे पहनकर भी स्कूल में जा सकते हैं। सरकार की तरफ से लिए फैसले के मुताबिक सप्ताह में किसी एक दिन बच्चे सामान्य वेशभूषा में भी स्कूल में जा सकते हैं। अब तक ऐसा आपको किसी भी स्कूल में देखने को नहीं मिला होगा और इसी कारण यह एक अनोखी छूट है।

मंत्री मदन दिलावर ने कही ये बात

इस फैसले को लेकर राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करके इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा, ‘एक सप्ताह में एक दिन(शायद बीच का जो दिन होता है) सामान्य वेशभूषा में वो (स्कूल के छात्र) आ सकते हैं। हमने इसका आदेश जारी कर दिया है।’ आपको बता दें कि अभी दिन तय नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा, ‘वो कपड़े लोकल बने हुए हों और उसे पहनकर आएं तो और भी अच्छा है।’ उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह फैसला 1 अप्रैल से पूरी तरह से लागू हो जाएगा और अभी मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

UP Police SI Exam Date 2025: यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगा एग्जाम

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments