Friday, June 12, 2026
Homeफूडराजनीति छोड़ फूड ब्लॉगिंग में उतरे रजत;आज लोग देख रहे भरतपुर के...

राजनीति छोड़ फूड ब्लॉगिंग में उतरे रजत;आज लोग देख रहे भरतपुर के स्वाद की कहानी


Last Updated:

Bharatpur Success Story : भरतपुर के युवा रजत पूनिया ने छात्र राजनीति छोड़ फूड ब्लॉगिंग शुरू की, टेस्ट सफारी चैनल से स्थानीय व्यंजन देशभर तक पहुंचाकर मशहूर फूड ब्लॉगर बने. राजनीति छोड़ने के बाद रजत ने अपने शहर भरतपुर की खासियतों पर ध्यान दिया. उन्होंने महसूस किया कि भरतपुर का स्थानीय खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और यहां की अनदेखी विशेषताएं अब भी बड़े स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने फूड ब्लॉगिंग की शुरुआत की.

भरतपुर. भरतपुर के एक युवा की कहानी आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है. यह कहानी रजत पूनिया की है, जिन्होंने भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाई और एक नए रास्ते पर चलकर सफलता हासिल की. कभी छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले रजत ने आज फूड ब्लॉगिंग की दुनिया में अपनी खास जगह बना ली है.

रजत पूनिया का शुरुआती सफर छात्र राजनीति से जुड़ा रहा. वह भरतपुर के एमएसजे कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव रद्द हो गए. इस घटना ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. उन्होंने राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया और कुछ अलग करने की ठानी. यहीं से उनके जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ.

फूड ब्लॉगिंग से बनाई नई पहचान
राजनीति छोड़ने के बाद रजत ने अपने शहर भरतपुर की खासियतों पर ध्यान दिया. उन्होंने महसूस किया कि भरतपुर का स्थानीय खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और यहां की अनदेखी विशेषताएं अब भी बड़े स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने फूड ब्लॉगिंग की शुरुआत की. रजत ने “टेस्ट सफारी” नाम से अपना चैनल शुरू किया, जिसमें वह भरतपुर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर वहां के मशहूर और पारंपरिक व्यंजनों को लोगों तक पहुंचाने लगे. शुरुआत में यह सफर आसान नहीं था. सीमित संसाधनों और कम पहचान के बावजूद रजत लगातार मेहनत करते रहे. उन्होंने अपने कंटेंट में सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कहानियां, परंपराएं और स्थानीय संस्कृति को भी शामिल किया. यही उनकी सबसे बड़ी खासियत बन गई.

भरतपुर के स्वाद को देशभर तक पहुंचाने का मिशन
रजत पूनिया ने लोकल-18 से बातचीत में बताया कि धीरे-धीरे लोगों को उनका अंदाज पसंद आने लगा और उनका चैनल लोकप्रिय होता चला गया. आज वह भरतपुर के जाने-माने फूड ब्लॉगर बन चुके हैं. उनकी पहचान अब केवल जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों में भी लोग उनके काम को सराह रहे हैं. उनके वीडियो के जरिए लोग भरतपुर के प्रसिद्ध व्यंजनों और स्थानीय स्वाद से रूबरू हो रहे हैं. रजत का कहना है कि हर शहर की अपनी एक अलग पहचान होती है और भरतपुर की पहचान उसके स्वाद और संस्कृति में बसती है.

सोच सही और मेहनत सच्ची तो सफलता पक्की
वह अपने काम के माध्यम से न सिर्फ खाने को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि शहर की परंपराओं और स्थानीय व्यवसायों को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. आज रजत पूनिया उन युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुके हैं, जो अपने करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि सोच अलग हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है. भरतपुर का यह युवा अब अपने शहर की पहचान को देशभर तक पहुंचाने के मिशन में जुटा हुआ है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments