Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदिल्लीमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राहुल महिलाओं के साथ जमीन पर बैठे; होम...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राहुल महिलाओं के साथ जमीन पर बैठे; होम लोन सस्ते होंगे; देश में 20 दिन में 5 हजार कोरोना संक्रमित मिले


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; India Pakistan | Narendra Modi Vaibhav Suryavanshi

2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर PM मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे की रही, उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया। एक खबर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे की रही।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. श्रीनगर और वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवाएं शुरू होंगी। ये हफ्ते में 6 दिन चलेगी।
  2. स्वीडिश एनवायरमेंटलिस्ट ग्रेटा थनबर्ग राहत सामग्री लेकर गाजा पहुंच सकती हैं। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में राहत सामग्री की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. PM मोदी ने चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया; बोले- PAK ने इंसानियत पर हमला किया, हमने उस पर कयामत बरसा दी

चिनाब नदी पर बना आर्च ब्रिज पेरिस के एफिल टावर (330 मीटर) से 29 मीटर ऊंचा है। इसकी लागत 1486 करोड़ रुपए है।

चिनाब नदी पर बना आर्च ब्रिज पेरिस के एफिल टावर (330 मीटर) से 29 मीटर ऊंचा है। इसकी लागत 1486 करोड़ रुपए है।

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। यह ब्रिज सवा किमी से ज्यादा लंबा और 359 मीटर ऊंचा है। इसके बाद PM ने अंजी नदी पर बने भारत के पहले केबल स्टे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कटरा में 42 मिनट की स्पीच में कहा-

QuoteImage

पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया। हमने 6 मई को उस पर कयामत बरसा दी।

QuoteImage

पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

2. राहुल ने जमीन पर बैठकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं; नालंदा में बोले- मोदी सरकार असली जाति जनगणना नहीं कराएंगी

राहुल ने गयाजी में महिलाओं से संवाद किया। इससे पहले नालंदा में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए।

राहुल ने गयाजी में महिलाओं से संवाद किया। इससे पहले नालंदा में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने बिहार के गयाजी में महिलाओं से बात की। उनके साथ जमीन पर बैठे और समस्याएं सुनी। इससे पहले राहुल ने नालंदा में अति पिछड़ा समाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मोदी सरकार असली जाति जनगणना नहीं कराएंगी। क्योंकि जिस दिन असली जाति जनगणना करा दी, उस दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

QuoteImage

5 महीने में पांचवां बिहार दौरा: बीते 5 महीनों में राहुल गांधी का यह पांचवां बिहार दौरा है। वे इस साल मार्च के अलावा हर महीने बिहार आए हैं। इस साल सितंबर-अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां 243 विधानसभा सीटें है। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं।

पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

3. RBI ने ब्याज दर 0.50% घटाई; इस साल 3 बार घटा रेपो रेट, 1% की कटौती हुई

ब्याज दरों में कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 जून तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी।

ब्याज दरों में कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 जून तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट 0.50% घटाकर 5.50% कर दी है। इससे बैंकों को RBI से कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। लोगों की मौजूदा EMI भी कम हो जाएगी। RBI ने फरवरी में भी रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% की थी। इसके बाद अप्रैल में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई।

रेपो रेट क्या होता है: RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। महंगाई कंट्रोल करने के लिए इसे बढ़ाया-घटाया जाता है। ताजा कटौती के बाद 20 साल के लिए गए ₹20 लाख के लोन पर करीब ₹1.48 लाख का फायदा मिलेगा। इसी तरह ₹30 लाख के लोन पर ₹2.22 लाख का फायदा होगा। नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों को इसका फायदा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

4. अब गोल्ड पर मिलेगा ज्यादा लोन, 1 लाख कीमत के सोने पर ₹85,000 तक कर्ज देंगे बैंक RBI ने गोल्ड लोन के नियमों में बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है। यानी अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक लोन मिल सकेगा, पहले यह लिमिट 75,000 रुपए थी।

7% तक चढ़े गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयर​​​​: RBI के नए फैसले से गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर में 7% की तेजी रही। शेयर 2,454 रुपए के के स्तर पर बंद हुआ है। इसके अलावा मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर 5.64% बढ़कर 247 रुपए तक पहुंच गया। IIFL फाइनेंस का शेयर भी 5.20% चढ़कर 451 रुपए पर आ गया है। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

5. 20 दिन में कोरोना केस 93 से 5364 हुए, 55 मौतें; ओडिशा के स्कूलों में मास्क अनिवार्य देश में पिछले 20 दिन में कोरोना केस 58 गुना बढ़े हैं। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जो अब 5 हजार से ज्यादा हो गए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1679 मामले हैं। इसके बाद गुजरात में 615 और पश्चिम बंगाल में 596 केस हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं।

पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

6. बेंगलुरु भगदड़- विराट कोहली के खिलाफ शिकायत, RCB के मार्केटिंग हेड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को भगदड़ मामले में क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। सोशल एक्टिविस्ट एच.एम. वेंकटेश ने अपनी कम्प्लेन में कोहली को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अभी कोहली के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है।

4 अधिकारी गिरफ्तार: RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। ​​​​​​इनमें RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले शामिल हैं। उनपर विक्ट्री परेड और सेरेमनी के फ्री पास देने से जुड़ा पोस्ट करने का आरोप है।

उधर, हाईकोर्ट ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से राहत दी है। KSCA ने बेंगलुरु में 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री परेड की इजाजत मांगी थी। 4 जून को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

7. कनाडाई PM ने मोदी को G7 समिट का न्योता भेजा, मोदी ने कार्नी को चुनाव जीतने की बधाई दी कनाडा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7 देशों की समिट में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने PM मोदी को फोन कर समिट के लिए बुलाया है। मोदी ने आमंत्रण के लिए कार्नी का आभार जताया और उन्हें चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई भी दी।

G7 क्या है: G7 दुनिया के 7 विकसित और अमीर देशों का समूह है। जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। भारत 2019 से G7 समिट में गेस्ट के तौर पर शामिल होता आया है। इस बार समिट 15 से 17 जून तक कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में होगी। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. बिजनेस: चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंची: ₹610 बढ़कर ₹105285 किलो बिक रही, सोने का भाव ₹1018 घटकर ₹97145 पर आया (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: असम में 7 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, 21 मौतें; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. ज्यूडिशियरी: मद्रास HC बोला- समलैंगिक जोड़े फैमिली बना सकते हैं: शादी परिवार बनाने का एकमात्र तरीका नहीं; महिला को पार्टनर के साथ रहने की परमिशन (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: मोदी सरकार के 11 साल-BJP ने उपलब्धियां गिनाईं: मेडिकल कॉलेज दोगुने हुए, 17 करोड़ नौकरियां निकलीं; PM बोले-युवा विकसित भारत संकल्प के अहम भागीदार (पढ़ें पूरी खबर)
  5. टेक्नोलॉजी: मस्क की कंपनी स्टारलिंक को टेलीकॉम मिनिस्ट्री की मंजूरी: भारत में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देगी, ₹840 में महीनेभर अनलिमिटेड डेटा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. स्पोर्ट्स: पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया: लिखा- वर्ल्ड कप की यादें हमेशा दिल में बसी रहेंगी; 2 IPL टाइटल जीते (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए चीन से फ्यूल मंगाया: रिपोर्ट- 800 मिसाइलें बन सकती हैं; बीजिंग ने पल्ला झाड़ा, कहा- हमें जानकारी नहीं (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

70 साल लिव-इन रिलेशनशिप के बाद 95 की उम्र में शादी की, दोनों के पहले से 8 बच्चे

रामा भाई अंगारी और 90 साल के जीवली के 8 बच्चे हैं, जिनमें 4 बेटे और 4 बेटियां हैं। इनमें से 4 बच्चे सरकारी नौकरी में हैं। 2 बहुएं भी सरकारी नौकरी में हैं।

रामा भाई अंगारी और 90 साल के जीवली के 8 बच्चे हैं, जिनमें 4 बेटे और 4 बेटियां हैं। इनमें से 4 बच्चे सरकारी नौकरी में हैं। 2 बहुएं भी सरकारी नौकरी में हैं।

राजस्थान के डूंगरपुर में 95 साल के रामा भाई अंगारी और 90 साल के जीवली देवी ने शादी की। दोनों 70 साल से साथ रह रहे थे, उनके 8 बच्चे हैं। बच्चों ने माता-पिता की इच्छा पूरी करते हुए सभी रस्मों के साथ शादी करवाई। गांव के लोग भी शादी में शामिल हुए।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. कैसे बना चिनाब रेलवे ब्रिज, जिसका PM ने किया उद्धाटन: 10 पुलों के बराबर लगा लोहा, कश्मीर को दिल्ली से सीधे जोड़ेगा
  2. नेहा कक्कड़@37, ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में गईं: गाने के प्रमोशन के लिए फैलाई प्रेग्नेंसी की झूठी खबर, वजन बढ़ने पर लोग बोले- छोटा हाथी
  3. स्पॉटलाइट- भेड़ की आंतों से बना 200 साल पुराना कंडोम: नीदरलैंड्स के म्यूजियम में लगी भीड़, VIDEO में देखें कंडोम की कहानी
  4. IPL में कैसा खेले भारत के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: सूर्या प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर; कोहली ने 8 फिफ्टी लगाईं
  5. बच्चे के गले में फंसी जेली, तड़पकर हुई मौत: छोटे बच्चों को खिलाने से पहले बरतें सावधानियां, एक्सपर्ट से जानें क्या खिलाएं और क्या नहीं
  6. आज का एक्सप्लेनर: कारगिल जंग के बाद चिनाब ब्रिज को मंजूरी मिली, भारत में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज; इससे पाकिस्तान-चीन क्यों परेशान
  7. भास्कर एक्सप्लेनर- भिंडरावाले की जांघ में लगी थी पहली गोली: तहखाने में लाश मिली, पाकिस्तान बोला-वो हमारे पास है; आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष राशि वालों के बिजनेस में रुके काम पूरे होंगे। सिंह राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments